'शादी के लिए मैंने हिंदू-मुस्लिम कल्चर...', बेटी राबिया की छठी पूजा पर स्वरा भास्कर ने क्यों कही ऐसी बात?

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर छठी पूजा की वीडियो शेयर किया। इस बार उन्होंने हिंदू-मुस्लिम संस्कृति की समानता पर बात की।

Swara Bhasker Welcomes Raabiya: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद ने पिछले महीने अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया। ऐसे में दोनों ने अपनी बेटी के लिए छठी पूजा का आयोजन किया। जिसमें फहद अहमद के परिवार वाले भी शामिल हुए। एक्ट्रेस ने इसकी कई सारी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की।

स्वरा भास्कर ने बेटी राबिया के जन्म के 6 दिन बाद ही छठी रखी। इस पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। ऐसे में कुछ फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि मुस्लिम से शादी की और फिर वह छठी पूजा मना रही हैं। अब स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर अपनी बेटी राबिया को मिश-मैश बताया। इसके अलावा उन्होंने हिंदू-मुस्लिम की संस्कृति पर समानता बताई।

Swara Bhasker

स्वरा भास्कर ने अपनी नन्ही राबिया के छठी की वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'हमारा बेबी भी हमारी तरह मिश-मैश है। यानी उत्तर प्रदेश से 62.5 फीसदी, बिहार से 12.5 फीसदी और आंध्र से 25 फीसदी है. मैं उन सभी का प्रतिनिधित्व करने और विविधता में इस समानता का जश्न मनाने के लिए यहां हूं।'

स्वरा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'शादी के बाद से हमें उत्तर भारत में हिंदू और मुस्लिमों की संस्कृति में काफी सारी समानताएं मिलती हैं इसने मेरे विश्वास को और भी ज्यादा मजबूत किया है कि प्यार और खुशी की भाषा एक ही है, भले ही मनुष्य सभी प्रकार की विविधता से आता है।'

इसके अलावा स्वरा ने अपने पोस्ट में छठी पूजा क्यों मनाई जाती है इसका महत्व बताया। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, "छठी पूजा उत्तर प्रदेश-बिहार में बच्चे के जन्म के छठे दिन की जाती है। इस मौके पर मां और बच्चे को पीले रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं। फिर आत्या बच्चे और बच्चे के माता-पिता को बुरी नज़र से बचाने के लिए काजल लगाती है।" बता दें कि, स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी के लिए गाना भी गाया।

बता दें कि, स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने इस साल की शुरूआत में गुपचुप कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मार्च में दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। जिसके कारण एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हुईं थी। शादी के 2 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। अब उन्होंने बेटी राबिया को जन्म दिया। जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अब तक शेयर नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+