भारत-पाक में छिड़ी जंग के बीच स्वरा भास्कर ने कर दिया ऐसा पोस्ट, लिखा- वॉर एक प्रोपेगेंडा है, बौखलाए लोग
Swara Bhasker: जम्मू-कश्मीर के पहलाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। गत 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
वहीं इसके बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच बॉर्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। अब पाकिस्तान और भारत के बीच घमासान शुरू हो चुका है। गत 8 मार्च 2025 को अचानक ही पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया था।

भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू, पठानकोट, पोखरण, जैसलमेर, अखनूर और आरएसपुरा की ओर से आसमान में दुश्मन देश की मिसाइलें और ड्रोन दिखाई देने लगे थे। पाकिस्तान ने 'हमास स्टाइल' में युद्ध छेड़ दिया था जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
स्वरा भास्कर ने शेयर की ऐसी पोस्ट
इन सबके बीच बॉलीवुड सेलेब्स भारतीय सेना की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने जियोर्ज ओरवेल का कोट शेयर करते हुए वॉर को 'प्रोपेगेंडा' बताया है।
स्वरा भास्कर ने वॉर को बताया 'प्रोपेगेंडा'
अपनी बेबाक बयानबाजी के चलते खबरों में छाई रहने वालीं स्वरा भास्कर फिलहाल अपनी लेटेस्ट पोस्ट की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। एक्ट्रेस ने भारत-पाकिस्तान में छिड़ी जंग के बीच अपने इंस्टा स्टोरी पर जियोर्ज ओरवेल के एक कोट की तस्वीर शेयर की है। उसमें लिखा है- हर वॉर प्रोपेगेंडा है, सारी चीख-पुखार, झूठ और नफरत हमेशा उन लोगों से आती है जो फाइट नहीं कर रहे हैं।
स्वरा भास्कर ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात
इसके बाद स्वरा भास्कर ने दो और इंस्टा स्टोरीज शेयर की हैं। उनमें से एक में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम यूजर की पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा है- जो वॉर चाहते हैं वे एक बार अपने फैमिली मेंबर्स को देखे और डिसाइड करें उनमें से आप किसे खोने के लिए तैयार हैं क्योंकि अगर हम वॉर में उतरते हैं तो ये सिर्फ बॉर्डर पर नहीं बल्कि सचमुच आपके घर के बाहर लड़ी जाएगी।
'इस मूर्खता का एंड कब होगा?'
स्वरा भास्कर ने हैदराबाद के कराची बेकरी पर तिरंगा लगाने की खबर शेयर करते हुए लिखा है- इस मूर्खता का एंड कब होगा? हम हिंदू सिंधियों को उनकी रूट्स के लिए पनिश कर रहे हैं, क्या आप ऐसे चीज को इमेजिन कर सकते हैं जो एक ही समय में नीच और मूर्खतापूर्ण हो। सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कार की ये पोस्ट वायरल हो रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेसकी जमकर आलोचना की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications