Swara Bhasker की इस सुपरस्टार की वजह से हुई थी लव लाइफ बर्बाद, एक्ट्रेस ने कई साल बाद खोला राज
स्वरा भास्कर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी लव लाइफ बर्बाद करने के पीछे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का हाथ था।

Swara Bhasker Birthday: बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन स्वरा भास्कर का आज यानी 9 अप्रैल 2023 को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताने वाले हैं।
इस एक्टर ने बर्बाद की स्वरा की लव लाइफ
वैसे तो स्वरा भास्कर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में उनकी शादी समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वरा भास्कर की लव लाइफ बर्बाद करने के पीछे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का हाथ था। जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

एक्ट्रेस ने किया था बड़ा खुलासा
दरअसल, स्वरा भास्कर ने फिल्म 'जहां चार यार' के प्रमोशन के दौरान बताया कि शाहरुख खान ने उनकी लव स्टोरी नहीं बनने दी और इसके पीछे का कारण बड़ा ही अजीब है। एक्ट्रेस का कहना था कि, फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने उनकी लव लाइफ खराब कर दी।

बताई ये बड़ी वजह
स्वरा भास्कर ने इसकी वजह बताते हुए कहा, 'मैं आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान पर मेरी लव लाइफ बर्बाद करने का आरोप लगाती हूं। क्योंकि मैंने जब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखी थी तो उसके बाद से ही मैं अपने राज को ढूंढ रही, जो शाहरुख जैसा दिखे। लेकिन अफसोस।'
'मुझे कई साल बाद इस बात का अहसास हुआ...'
स्वरा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा था, 'मुझे कई साल बाद इस बात का अहसास हुआ कि राज तो हकीकत में है ही नहीं। मुझे नहीं लगता कि मैं रिलेशनशिप्स में काफी अच्छी हूं मैं खुद को सिंगल ही खुश मानती हूं।' वहीं पूजा ने बातचीत के दौरान कहा, 'स्वरा सिंगल है और रिलेशनशिप के लिए तैयार है।' इस पर स्वरा ने आगे कहा, 'मेरा हो चुका है, मैं अब और रिलेशनशिप्स नहीं कर सकती। मुझ में ताकत नहीं। सिंगल लाइफ मुश्किल होती है।' बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में एक्ट्रेस काजोल लीड रोल में है।

शादी के बाद स्वरा का पहला बर्थडे
हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपनी शादी का ऐलान किया था। उन्होंने 16 जनवरी को फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज कर अपनी शादी की जानकारी फैंस को दी थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की। जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा लाइफ से बेहद खुश हैं और आज वह फहद अहमद संग अपना पहला जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications