सूटकेस, फ्रिज और धर्मांतरण... स्वरा भास्कर ने लगाई ट्रोल्स की क्लास, वायरल हुआ एक्ट्रेस का ये ट्वीट
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बीते दिनों से उन्हें ट्रोल कर रहे लोगों को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में सूटकेस, फ्रिज, धर्मांतरण और नाजायज जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राजनेता फहद अहमद के साथ शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही जबरदस्त आलोचना का शिकार हो रही हैं। कई लोगों ने स्वरा भास्कर को तरह-तरह की बातें कहीं। हालांकि अब आखिरकार स्वरा भास्कर ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। बीते दिनों लोगों ने सूटकेस, फ्रिज, धर्मांतरण और नाजायज जैसे भारी भरकम शब्दों का इस्तेमाल कर स्वरा को ट्रोल किया है। इन लोगों को जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने नफरत करने वालों पर कटाक्ष किया है। एक्ट्रेस का ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ट्रोल्स पर भड़कीं स्वरा भास्कर
बीते कुछ दिनों से शादी के बाद लगातार ट्रोल्स का सामना कर रहीं स्वरा भास्कर ने आखिरकार उन्हें जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कहा कि नफर करने वाले: सूटकेस, फ्रिज, नाजायज, धर्मांतरण ब्लाह.. ब्लाह.. ब्लाह.. और हम: इसके बाद एक्ट्रेस ने बबल आंखों वाला एक इमोजी भी बनाया।
एक्ट्रेस का ट्वीट वायरल
तस्वीरों में पति फहाद के साथ स्वरा भास्कर काफी खुश नजर आ रही हैं। दोनों को जश्न मनाते हुए गले मिलते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में स्वरा भास्कर अपनी मां इरा भास्कर को भी गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर अपने पति और मां के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। स्वरा की इस तस्वीर पर भी लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने इस जोड़ी को हसीन बताया, तो कई लोग इसे गलत बताने लगे।

'हम प्यार की तलाश में थे और...'
बताते चलें कि इससे पहले यानी 16 फरवरी को स्वरा भास्कर ने अपने और अपने पति की एक वीडियो शेयर की थी। एक्ट्रेस ने कहा कि कभी कभी आप दूर दूर तक ऐसी चीज को खोजते हैं जो ठीक आपके बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे लेकिन पहले हमें दोस्ती मिली। फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है। @FahadZirarAhmad ये अराजक है लेकिन यह आपका है। एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर फहाद ने रिएक्ट भी किया और कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि अराजकता इतनी सुंदर हो सकती है।

महंत राजू दास का विवादित बयान
बताते चलें कि शादी के बाद स्वरा भास्कर लगातार ट्रोल्स के निशाने पर हैं। बीते दिनों समाजवादी पार्टी नेता फहद अहमद के साथ शादी को लेकर अयोध्या के महंत राजू दास का विवाद बयान खूब चर्चा में रहा था। उन्होंने कहा था कि अगर स्वरा भास्कर हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहती हैं तो उन्हें शादी मुबारक है। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस ने उस कौम में शादी की है, जहां अपनी ही बहन से ब्याह रचा लिया जाता है।

विहिप ने भी की थी कड़ी आलोचना
इतना ही नहीं, बीते दिनों विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने भी स्वरा भास्कर की शादी को लेकर आलोचना की और कहा कि उन्हें एक बार फ्रिज देख लेना चाहिए था। उन्होंने न्यूज 24 से कहा कि स्वरा हमेशा से ही हिंदुओं के खिलाफ रही हैं। मुझे यकीन था कि वे किसी ऐसे शख्स से शादी करेंगी, जो इस धर्म से नहीं है। उन्होंने यहां श्रद्धा मामले का भी जिक्र किया। हालांकि, अब स्वरा भास्कर ने ऐसे तमाम ट्रोल्स को निशाने पर लाकर जो जवाब दिया है, वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications