स्वरा भास्कर की बढ़ी मुसीबत, इस मामले में जल्‍द हो सकती है एक्‍ट्रेस के खिलाफ FIR

नई दिल्‍ली, 19 अगस्‍त। बॉलीवड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर अपने एक बयान के कारण इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनको जल्‍द अरेस्‍ट की मांग हो रही थी वहीं अब उनकी मुश्किल और बढ़ती नजर आ रही है। क्‍योंकि दिल्‍ली में एक वकील ने स्‍वरा भास्‍कर के खिलाफ शिकायत की और एक्‍ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की गुजारिश की है।

स्‍वरा भास्‍कर के विवादित बयान पर मचा बवाल

स्‍वरा भास्‍कर के विवादित बयान पर मचा बवाल

बता दें रविवार को अफगानिस्‍तान पर तालिबान ने बंदूक के दम पर कब्जा कर लिया है। जिसके बाद तालिबान की भारत समेत अन्‍य देशों में आलोचना हो रही है। इस सबके बीच स्‍वरा भाष्‍कर ने इस पर एक विवादित ट्वीट किया जिसमें एक्‍ट्रेस ने हिदुत्व की तुलना तालिबान से कर दी। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स का पारा चढ़ गया और स्‍वरा को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। इसके साथ ही एक्‍ट्रेस को अरेस्‍ट करने की मांग होने लगी।

वकील ने स्वरा के खिलाफ एफआई दर्ज करने की है मांग

वकील ने स्वरा के खिलाफ एफआई दर्ज करने की है मांग

वहीं गुरुवार को दिल्ली के वकील अशोक चैतन्य ने दिल्ली पुलिस के द्वारका नार्थ थाने में स्वरा भास्कर के खिलाफ शिकायत देकर एफआई दर्ज करने की मांग की है। 'बता दें, 49 साल के अशोक चैतन्य इंडियन एयर फोर्स में 15 सालों तक काम करने के बाद अब दिल्‍ली में वकालत कर रहे हैं।

वकील ने पुलिस को दी ये तहरीर

वकील ने पुलिस को दी ये तहरीर

तालिबान आतंककी तुलना हिंदुत्व से करने के बाद एक ओर जहां arrestSwaraBhasker ट्रेंड करने लगा वहीं अब एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्‍ली का वकील थाने पहुंच चुका है। वकील अशोक चैतन्‍य ने मीडिया में कहा

मैंने स्वरा भास्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज की है, क्योंकि उन्होंने अपने ट्वीट में हिंदुओं को हिंदुत्व आतंक के रूप में आरोपित किया था. पुलिस स्टेशन द्वारका नॉर्थ दिल्ली में तहरीर दी गई है।

स्‍वरा ने तालिबान आतंक की तुलना हिंदुत्‍व से की है

स्‍वरा ने तालिबान आतंक की तुलना हिंदुत्‍व से की है

बता दें ये पहला मौका नहीं है जब स्‍वरा भास्‍कर अपने विवादित बयान को लेकर लोगों की आलोचना झेल रही है। फिल्‍मों से अधिक सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव रहने वाली स्‍वरा भास्‍कर समसमायिक विषयों पर तीखी टिप्‍पणियां करती रहती है। इस बार तो एक्‍ट्रेस ने तालिबान आतंक की तुलना हिंदुत्‍व से कर दी है। जिसको लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है और लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/evening-bulletin-19-august-all-updated-news-oi66645.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+