साड़ी पहनकर थिरकीं स्वरा भास्कर, 'Too controversial' बुलाने पर लगाई प्रोड्यूसर्स की क्लास

हाल ही में शेयर किए वीडियो में स्वरा डांस करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Swara Bhaskar : अभिनेत्री स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता रहा है। कोई मुद्दा हो और स्वरा उसमें कूद ना पड़ें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। स्वरा अकसर कॉन्ट्रोवर्सी में रहती हैं ऐसे में फिल्म निर्माता भी उन्हें 'Too controversial' बुलाते हैं। अब एक नए वीडियो में स्वरा ने बेहद ही मजेदार अंदाज में फिल्म प्रोड्यूसर्स को जवाब दिया है। वीडियो में स्वरा डांस करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विवादों में कूद पड़ती हैं स्वरा

विवादों में कूद पड़ती हैं स्वरा

स्वरा भास्कर अकसर विवादों में कूद पड़ती हैं और यही कारण है कि अकसर उनका नाम कॉन्ट्रोवर्सी से जोड़ दिया जाता है। लेकिन हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए स्वरा ने उन प्रोड्यूसर्स को जवाब दिया है, जो उन्हें बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल बुलाते हैं।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा भास्कर ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। हेवी ज्वैलरी के साथ स्वरा ने बालों का बन बनाया हुआ है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सेल्फ लव समेत कई हैशटैग भी डाले।

फैंस को पसंद आया वीडियो

फैंस को पसंद आया वीडियो

स्वरा के वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें विनर बताया। वहीं कई ने हार्ट इमोजी बनाकर एक्ट्रेस के वीडियो पर प्यार लुटाया। एक यूजर ने कमेंट कर स्वरा भास्कर को महान बताया।

स्वरा का वर्कफ्रंट

स्वरा का वर्कफ्रंट

स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस वुमन सेंट्रिक मर्डर मिस्ट्री में दिखाई देंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म जहां चार यार में नजर आई थीं। ये फिल्म कमल पांडे के निर्देशन में बनी थी। स्वरा की ये फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

स्वरा ने बोली ये बात

स्वरा ने बोली ये बात

फिल्म को लेकर पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने बताया था कि जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंने उन्हें (कमल) को मुझे शिवांगी का कैरेक्टर देने के लिए कहा क्योंकि ये एक ऐसा रोल था, जो मैंने पहले कभी नहीं किया। वो एक डोरमैट की तरह है और उसका सबसे बड़ा डर ये है कि उसका पति नाराज हो जाएगा। ये बहुत अलग भूमिका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+