'चुप रहकर गलती कर रहे हैं...' स्वरा भास्कर ने 'जस्टिस फॉर सुशांत' कैंपेन को बताया एजेंडा, इंडस्ट्री को दी सलाह

स्वरा भास्कर ने सुशांत को न्याय दिलाने को लेकर चलाए जा रहे 'जस्टिस फॉर सुशांत' कैंपेन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुंबई, 23 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए मशहूर हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर खूब बयान दे रही हैं। बीते दिनों करण जौहर के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर भी खूब खुलकर कहा था। अब एक बार फिर स्वरा ने सुशांत मामले को लेकर अपनी बात कही है। स्वरा ने सुशांत को न्याय दिलाने को लेकर चलाए जा रहे 'जस्टिस फॉर सुशांत' कैंपेन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

'जस्टिस फॉर SSR प्रीप्लैन्ड एजेंडा'

'जस्टिस फॉर SSR प्रीप्लैन्ड एजेंडा'

फ्रंटलाइन संग एक इंटरव्यू में स्वरा ने कहा कि सुशांत को लेकर चलाया जा रहा ये कैंपेन पहले से ही प्लैन्ड है। ये एक एजेंडा के थ्रू चलाया जा रहा है। एक बार अगर आपको पता चल गया कि इस एजेंडा को कौन फंड कर रहा है, तो आपको सब समझ आ जाएगा।

'मैं इसे पूरी तरह नहीं समझ पाई'

'मैं इसे पूरी तरह नहीं समझ पाई'

स्वरा ने कहा कि सच कहूं तो 'जस्टिस फॉर सुशांत' को तो मैं पूरी तरह से समझ नहीं पाई हूं। स्वरा भास्कर का सुशांत को लेकर इस तरह से बयान देना कई लोगों को रास नहीं आ रहा है और वे इसे लेकर हमेशा की तरह अभिनेत्री के बारे में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सुशांत की मौत के बाद ट्रोल हुए थे सेलेब

सुशांत की मौत के बाद ट्रोल हुए थे सेलेब

बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आलिया भट्ट, करण जौहर, महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती समेत बॉलीवुड के कई चेहरों को बेरहमी से ट्रोल किया गया था।

नेपोटिज्म पर छिड़ी थी बहस

नेपोटिज्म पर छिड़ी थी बहस

सुशांत की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। सुशांत की मौत का जिम्मेदार लोग नेपोटिज्म को भी काफी हद तक ठहरा रहे थे। मामले के बाद ही जस्टिस फॉर सुशांत कैंपेन की शुरुआत हुई थी।

स्वरा बोलीं- 'चुप रहकर गलती कर रहे हैं'

स्वरा बोलीं- 'चुप रहकर गलती कर रहे हैं'

ट्रोल्स द्वारा अभिनेताओं को निशाना बनाने के बाद स्वरा भास्कर ने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का जवाब देने की सलाह दी। एक्ट्रेस ने कहा कि अकसर ऐसा एक काउंटर नरेटिव के अभाव में होता है। मैंने इंडस्ट्री में अपने साथियों से कहा कि वे चुप रहकर बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। उन्हें सुशांत को लेकर बताए जा रहे झूठ का मुकाबला करना चाहिए था।

हाल में रिलीज हुई स्वरा की फिल्म

हाल में रिलीज हुई स्वरा की फिल्म

बताते चलें कि हाल ही में 16 सितंबर को स्वरा भास्कर की फिल्म 'जहां चार यार' रिलीज हुई है। फिल्म में स्वरा के साथ मेहर विज, पूजा चोपड़ा, शिखा तलसानिया, गिरीश कुलकर्णी और मनीष चौधरी भी दिखाई दिए। ये फिल्म दोस्ती और कॉमेडी के इर्द गिर्द घूमती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+