Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' का विरोध करने वालों पर बरसीं स्वरा भास्कर, कहा- हीरोइनों के कपड़े देखना ही.....

Swara Bhaskar On Pathaan: स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उन राजनेताओं पर निशाना साधा है जो बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के कलर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

swara bhaskar

Recommended Video

    Pathaan Bhagwa Bikini controversy: Swara Bhaskar का Narottam Mishra पर निशाना | वनइंडिया हिंदी |

    Swara Bhaskar On Pathaan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पठान' इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म 'पठान' का हालिया रिलीज गाना 'बेशरम रंग' फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को जहां एक तरफ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध भी किया जा रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण नारंगी रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। वह शाहरुख के साथ जबरदस्त बोल्ड डांस मूव्स करती दिखाई दे रही ​हैं। ऐसे में दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर कई धार्मिक संगठनों ने ऐतराज जताया है। अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उन धार्मिक संगठनों को करारा जवाब दिया है।

    दीपिका के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर

    दीपिका के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर

    आपको बता दें कि धार्मिक संगठनों के अनुसार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के नए गाने में जानबूझकर भगवा को बेशरम रंग बताया गया है। दीपिका पादुकोण जिस तरह से कपड़े पहनकर शाहरुख खान के साथ डांस कर रही हैं वह विरोध के लायक है। अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपना रिएक्शन दिया है और दीपिका पादुकोण का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

    इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया पोस्ट

    इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया पोस्ट

    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर बिना किसी की नाम लिए उन राजनेताओं पर निशाना साधा है जो इस गाने में दीपिका के आउटफिट के कलर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं और उन्हें बुरा भला भी कह रहे हैं। स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के गाने का एक प्रिंटशॉर्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया जताई है।

    हीरोइनों के कपड़े देखने से ही फुरसत नहीं

    हीरोइनों के कपड़े देखने से ही फुरसत नहीं

    स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से...अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखने से फुसरत मिलती, तो क्या पता वह कुछ काम भी कर लेते। स्वरा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के फैंस स्वरा भास्कर की इन बातों पर अपनी सहमती जताते हुए इस पोस्ट को अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर री शेयर कर रहे हैं।

    मुकेश खन्ना ने गाने को कहा अश्लील

    मुकेश खन्ना ने गाने को कहा अश्लील

    वहीं एक्टर मुकेश खन्ना ने भी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के हालिया रिलीज गाने 'बेशर्म रंग' को अश्लील कहा है। टीवी के फेमस शो 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा है- बच्चे भी टीवी और फिल्में देखते हैं और ऐसे में इस तरह के गानों को सेंसर बोर्ड द्वारा पास नहीं किया जाना चाहिए। मुकेश खन्ना ने कहा कि सेंसर बोर्ड कोई सुप्रीम कोर्ट नहीं है जिसका विरोध नहीं किया जा सकता है। ये गाना अश्लील है और लोगों की सोच को प्रभावित कर रहा है।

    दीपिका पादुकोण को किया जा रहा है ट्रोल

    दीपिका पादुकोण को किया जा रहा है ट्रोल

    पठान के पहले गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण के आउटफिट को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ ने गाने को वल्गर बताया है तो कुछ लोगों ने इस गाने को कॉपी भी बताया। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लगातार उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अभिनेता प्रकाश राज उनके सपोर्ट में उतरे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+