सुजैन खान बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ सरेआम हुईं रोमांटिक, लोग बोले- ऋतिक रोशन के 400 करोड़ उड़ा रही है

Sussanne Khan and Arslan Goni Video: एक इवेंट पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी रोमांटिक होते हुए नजर आए। उनका ये वीडियो देख लोगों ने उन्हें कई तरह की बातें कही हैं।

sussanne khan

Sussanne Khan and Arslan Goni Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ क्वीलिटी टाइम स्पेंड करने में बिजी हैं। अक्सर ही सुजैन खान और अर्सलान गोनी को साथ में कई जगहों पर देखा जाता है। सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए विदेश में भी वेकेशन पर नजर आते हैं। कुछ समय पहले दोनों कैलिफोर्निया में छुट्टियां इन्जॉय करते नजर आए थे। आपको बता दें कि इसी बीच सुजैन खान और अर्सलान गोनी साथ में एक इवेंट में नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए दिखाई दिए थे।

अर्सलान के साथ रोमांटिक हुईं सुजैन

अर्सलान के साथ रोमांटिक हुईं सुजैन

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। वह इस समय मॉडल और प्रोड्यूसर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। वह दोनों अक्सर कई जगहों पर एक दूसरे का हाथ पकड़े या फिर रोमांटिक होते हुए नजर आते हैं। सुजैन भी अपने इस रिलेशनशिप के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह लाइमलाइट में बने रहने और लोगों का अटेंशन पाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इतना ही नहीं, वह लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए कई बार एक्स पति ऋतिक रोशन की हालिया गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तस्वीरों पर भी कमेंट करती हैं।

सुजैन-अर्सलान का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुजैन ने एक ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई जिस पर उन्होंने सिल्वर कलर का चमचमाता हुआ हाफ जैकेट कैरी किया हुआ है। वहीं उन्हीं के साथ ट्यूनिंग करते हुए आसर्लान गोनी ने भी ब्लैक कलर का कैजुअस पैंट-शर्ट पहना हुआ है। दोनों मुंबई में किसी खास इवेंट में शामिल हुए थे। हालांकि दोनों का ये वीडियो देखने के बाद लोग सुजैन खान से नाराज नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

हो रही है सुजैन खान की आलोचना

हो रही है सुजैन खान की आलोचना

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- अर्सलान गोनी तो कुमार विश्वार जैसे लग रहे हैं। वहीं एक और यूजर ने सुजैन खान के फैशन की खिंचाई करते हुए कहा है- कपड़ों और चीजों की बहुत खराब पसंद है, जो भी ये पहनती है बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। वहीं एक शख्स ने सुजैन खान की आलोचना करते हुए लिखा है- ऋतिक रोशन से अलग होकर तलाक के बाद मिले 400 करोड़ रुपए फूंक रही हैं ये। वहीं एक यूजर ने लिखा है- हर वक्त एक दूसरे से चिपके रहते हैं।

साल 2013 में लिया था अलग होने का फैसला

साल 2013 में लिया था अलग होने का फैसला

आपको बता दें कि सुजैन और ऋतिक बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं लेकिन साल 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों आपसी सहमति से अलग हुए और आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को कई बार अपने बच्चों के साथ टाइम बिताते देखा जाता है।

सबा आजाद के साथ ऋतिक की डेटिंग

सबा आजाद के साथ ऋतिक की डेटिंग

जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन भी पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। ये कपल भी अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन और सबा आजाद लिव इन में रहते हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ऋतिक आजकल हर इवेंट पर सबा को लेकर ही पहुंचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+