माइनस 1 टेम्प्रेचर के बीच हॉट पूल में सुष्मिता सेन ने की ऐसी हरकत, ब्लैक मोनोकनी में वीडियो हो रहा है वायरल

Sushmita Sen Video: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही मेंसुष्मिता सेन को उनके कथित बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ आमिर खान के बेटी इरा की रिस्पेशन पार्टी में देखा गया था। वहीं अब सुष्मिता सेन विंटर वेकेशन के लिए अजरबैजान पहुंची हैं।

वेकेशन पर अजरबैजान पहुंचं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ने अजरबैजान से एक बेहद ही हॉट वीडियो पोस्ट किया है जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन विंटर वेकेशन मनाने के लिए अजरबैजान पहुंची हैं। एक्ट्रेस यहां पर अपनी छुट्टियों को जमकर इन्जॉय करती नजर आ रही हैं जिसका एक वीडियो भी सुष्मिता से ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

sushmita sen

हॉट पूल में उतरीं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन के इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ सकते हैं। सुष्मिता सेन ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वह एक हॉट पूल में स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक मोनोकोनी पहनी हुई है। आपको बता दें कि जिस वक्त सुष्मिता सेन इस हॉट वॉटर में स्विमिंग कर रही थीं उस दौरान वहां का टेम्प्रेचर माइनस 1 डिग्री था। इस बात की जानकारी खुद सुष्मिता ने वीडियो के कैप्शन में दी है।

सुष्मिता सेन की स्विमिंग का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में सुष्मिता सेन स्विमिंग के साथ ही अपनी दिलकश अदाएं दिखाती भी नजर आ रही हैं। उनकी ये अदाएं इस उम्र में भी किसी को अपान दीवाना बना सकती हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- बर्फ से ढके पहाड़, माइनस 1 डिग्री तापमान, एक गर्म आउटडोर पूल और इसमें छलांग लगाने की इच्छा...उफ्फ क्या एक्सपीरियंस है...आजाद होने के लिए और नेचर के साथ। इस वीडियो को देख फैंस के होश उड़ गए हैं। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ नजर आई थीं सुष्मिता
आपको बता दें कि हाल ही में सुष्मिता सेन बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान और दामाद नूपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन में नजर आई थीं। इस दौरान वह अपनी बेटी और बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ दिखाई दी थीं। सुष्मिता ने इस पार्टी में ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+