Sushmita Sen: काले कपड़ों में क्यों नजर आती हैं सुष्मिता सेन? खुला ये बड़ा राज, सरेआम उठा पर्दा
Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट की थीं। ये तस्वीरें उस समय की थीं जब सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर पर पहना था।
सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था
आपको बता दें कि दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर फेमस सुष्मिता सेन ने 21 मई 1994 को मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में उन्होंने गत 21 मई 2025 को इस प्यारी जर्नी की 31वीं सालगिरह मनाई है।

काले रंग की साड़ी में नजर आईं सुष्मिता सेन
वहीं आज यानी 23 मई 2025 को सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक खूबसूरत गुड़िया की तरह दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता सेन ने काले रंग की साड़ी पहनी हुई है।
क्यों ज्यादातर काले कपड़े पहनती हैं सुष्मिता सेन?
-आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टाइलिश काले रंग की साड़ी पहनी तस्वीर शेयर की है, जो एक हल्के रफल्ड बॉर्डर के साथ एक पारदर्शी, फ्लोई फैब्रिक से बनी है। ये काले रंग की साड़ी सुष्मिता सेन की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। उन्होंने इसे सिल्वर डिटेलिंग वाले स्ट्रैपलेस, हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया है।
-सुष्मिता सेन ने अपने मेकअप को बेहतरीन तरीके से फोटो में पेश करते हुए आइब्रो, डार्क आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक लगाई है। इस फोटो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा है- अंधेरे से नहीं डरती, मुझे हमेशा काला चाहिए, एक ऐसा रंग जिसे मैं कवच के रूप में मनाती हूं... मैं आप लोगों से बेहद प्यार करती हूं!!! #योर्स ट्रूली #दुग्गादुग्गा। मेरी शानदार टीम को एक शाउटआउट!!!
-आपको बता दें कि खुद को किसी भी बुरी नजर से बचाने के लिए सुष्मिता सेन काले रंग का इस्तेमाल करते हैं। उनका मानना है कि काला रंग पहनने से नेगेटिव एनर्जी से खुद को बचाया जा सकता है और ये शरीर में पॉजिटिविटी का भी संचार करता है।
मिस यूनिवर्स बनने की 31वीं सालगिरह
-सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उस समय की हैं जब उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। साथ ही उन्होंने लिखा था- 31 साल पहले, जब मैं 18 साल की थी, मैंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
-सुष्मिता सेन ने आगे लिखा था- ये भारत की पहली जीत थी। इस जीत ने मेरी जिंदगी बदल दी। इससे मेरे लिए दुनिया के दरवाजे खुल गए और मुझे बहुत कुछ सीखने, देखने और समझने को मिला। इस जीत ने मुझे ये सिखाया कि आशा में ताकत होती है, सबको साथ लेकर चलने से चमत्कार होता है और प्यार सबसे बड़ी चीज है।
-सुष्मिता सेन ने लिखा था- मुझे दुनिया घूमने और बहुत ही प्रेरणादायक लोगों से मिलने का मौका भी मिला। ये मेरे जीवन का सबसे अहम मोड़ था। मैं भगवान, अपनी मां और बाबा का दिल से धन्यवाद करती हूं। मैं इस बात को हमेशा गर्व से याद रखूंगी कि मुझे अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।
खिताब जीतने वाली पहली भारतीय
21 मई 1994 को ही सुष्मिता सेन ने फिलीपींस में आयोजित 42वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें 77 देशों से सुंदरियां शामिल हुई थीं। वहीं सुष्मिता सेन ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications