कैमरे के सामने Sushmita Sen ने बॉयफ्रेंड रोहमन संग की ऐसी हरकत, ट्रोलर्स बोले-'वो बॉडीगार्ड नहीं है'

Sushmia Sen Troll: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान और नूपुर शिखरे का बीती रात 13 जनवरी को वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी रखी गई थी। जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इरा खान और नूपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन में सुष्मिता सेन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और बेटी रेनी सेन के साथ पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं वहीं रोहमन ने एक्ट्रेस के मैचिंग कलर में ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ था।

Sushmita Sen

सु्ष्मिता सेन और रोहमन शॉल के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए आते हैं तो सुष्मिता मना कर देती हैं और वह उनको बेटी के साथ पोज देने को कहती हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस को अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो क्लिक कराने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

वीडियो में सुष्मिता हंसते हुए रोहमन से बेटी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उसके साथ फोटो क्लिक कराओ ब्लैक, व्हाइट और ब्लैक। हालांकि इस दौरान रोहमन ने बिना कुछ कहे उनकी बात मान ली। लेकिन नेटिजेन्स को सुष्मिता का अपने बॉयफ्रेंड के प्रति ये अंदाज पसंद नहीं आया और यूजर्स ने उनको बुरी तरह ट्रोल करना शुरू किया।

सुष्मिता सेन की वायरल वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा कि, ये बॉयफ्रेंड है तुम्हारा बॉडीगार्ड नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये अपने बॉयफ्रेंड से ऐसे क्यों बात कर रही है। एक ने लिखा, 'वह जहां चाहे वहां खड़े हो उसकी मर्जी, रोब क्यों जमा रही।' एक ने लिखा, 'इसका ललित मोदी कहां चला गया।' इस तरह से कमेंट कर लोग सुष्मिता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+