आखिर उस शाम क्या हुआ कि सुष्मिता सेन के भाई-भाभी ने बदल लिया तलाक लेने का फैसला, चारू असोपा ने बताया सबकुछ
आखिर उस शाम क्या हुआ कि सुष्मिता सेन के भाई-भाभी ने बदल लिया तलाक लेने का फैसला, चारू असोपा ने बताया सबकुछ
नई दिल्ली, 23 सितंबर: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा की शादी और उनके रिश्ते को लेकर काफी दिनों से कई खबरें सामने आई। पहले कपल ने कहा कि वो दोनों अपनी शादी को तोड़ने का फैसला कर चुके हैं और जल्द तलाक लेने वाले हैं। लेकिन अब खबर सामने आई है कि दोनों ने अपने बेटे जियान के लिए साथ आने का फैसला किया है। अब सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने अपने ब्लॉग में बताया है कि आखिर उस शाम उनमें और राजीव सेन के बीच क्या हुआ कि दोमों ने अपने तलाक लेने के फैसले को बदल दिया। राजीव सेन और चारु असोपा की तलाक नहीं लेने की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें बधाई दी है तो वहीं कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा है।

'कई लोगों को लगता है कि बिग बॉस के लिए पब्लिसिटी स्टंट है...'
चारू असोपा ने अपने नए ब्लॉग में अपने पति राजीव सेन के साथ रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है। चारू ने अपने फैंस को थैंक यू कहते हुए कहा, ''आप लोग हमारे साथ इस पूरी जर्नी में साथ रहे हैं, आपने सबकुछ देखा है कि हम कैसे अलग होने वाले थे और फिर साथ आए थे। आप लोगों में से जिन लोगों ने मुझे देरी से ज्वाइट किया है, उनमें से कुछ लोग मुझे जज करते हैं। कई लोगों ने कहा है कि मैंने ये सबकुछ बिग बॉस के लिए पब्लिसिटी स्टंट किया है।''

चारू असोपा बोलीं- मुझे लगता है कि ऊपर वाले ने पहले से...'
चारू असोपा ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि मेरे और राजीव के बीच जो भी झगड़ा हुआ था, उसकी वजह से हम अलग होने वाले थे। इसलिए मैंने ये सारी बातें आप लोगों से बताया था। मैंने दिल खोलकर सारी बातें रख दीं...। जब मैं भीलवाड़ा में थी तो मैंने कहा था कि मैं मुंबई में अपनी एक नई जर्नी शुरू करने वाली हूं। मैंने सबकुछ प्लान कर लिया था कि कैसे क्या-क्या करना है, लेकिन वो कहते हैं न कि ऊपर वाले के प्लान की आगे कुछ नहीं चलता है। ऊपर वालों ने सबकुछ सोच रखा है, हमारे लिए जो अच्छा होगा, वो वही करते हैं।''

'29 की शाम मैं पहुंती और 30 को फैमिली कोर्ट जाना था...'
चारू असोपा ने कहा, ''मैं भीलवाड़ा से मुंबई के लिए प्लाइट में को बैठी थी, 31 को गणेश बप्पा आने वाले थे। 30 को हम दोनों को फैमिली कोर्ट साइन करने के लिए जाना था। जब मैं फ्लाइट में बैठी थी तो मैंने बप्पा से एक ही बात कही कि मैं आपको लेकर आने वाली हूं, घर में आपको जैसा ठीक लगता है, आप वैसा ही कीजिएगा। मैंने बप्पा को कहा कि जो मेरे और जियाना के लिए ठीक है आप वो कर देना। जब मैं शाम को घर पहुंची तो मैंने और राजीव ने काफी देर तक बात की थी।''

'बप्पा चाहते थे कि हम जियान को एक मौका और दें...'
चारू असोपा ने आगे कहा, ''जब मैं और राजीव सेन बात करने लगे तो वक्त का पता ही नहीं चला और हमनें काफी सारी बातें कीं। वो कहते हैं न कि बात करने से ही बात होती है, हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, हमारे बीच काफी चीजें सॉल्व हो गई, कई गिले शिकवे दूर हो गए और शायद बप्पा यही चाहते थे कि हम जियाना के लिए एक-दूसरे को और मौका दें।''

'मैंने घर का फर्नीचर भी हटवा लिया था...'
चारू असोपा ने आगे कहा, रिश्ता तोड़ना हमेशा आसान होता है, हम वो कभी भी तोड़ सकते हैं। लेकिन हम दोनों ने एक साथ मिलकर साथ रहने का फैसला किया है, हम अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं और मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई पब्लिसिटी स्टंट है। मेरे साथ जो भी हो रहा है वो मुझे एक चमत्कार जैसा लग रहा है। भगवान ने पहले से सबकुछ प्लान कर रखा था। मैं तो घर का टोकन मनी भी दे आई थी, मुझे 2 तारीख को शिफ्ट करना था। मेरे घर का जो भी फर्नीचर था वो सब आ चुका था मुंबई।''

'ये सब मेरे लिए काफी सरप्राइजिंग था...'
चारू असोपा ने आगे कहा, ''ये सब मेरे लिए काफी सरप्राइजिंग और चौंकाने वाला था, इसलिए मुझे लग रहा था कि ये सब बप्पा ने ही किया होगा। मैंने आजतक बप्पा से जो कुछ भी मांगा, उन्होंने मुझे सबकुछ दिया है। उसके बाद हम 31 को बप्पा को घर लेकर आई थे और बड़े धूमधाम से हमने गणेश चतुर्थी मनाया था। मेरे साथ यही सब हुआ, इसलिए मैंने ये बातें आपको बता रही हूं।''












Click it and Unblock the Notifications