किन्नर के भेष में भौकाल मचाने आ रही हैं सुष्मिता सेन, बोलीं- 'ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी'

सुष्मिता सेन पहली बार पर्दे पर किन्नर का किरदार निभाने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना पहला लुक फैंस के साथ शेयर किया है।

मुंबई, 6 अक्टूबर: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले लव लाइफ को लेकर एक्ट्रेस हेडलाइन्स में बनी हुई थीं और अब अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर सुष्मिता चर्चा में हैं। इस बार सुष्मिता का ऐसा अवतार नजर आने वाला है, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो और जिसकी फैंस ने शायद कभी उम्मीद भी ना की हो। जी हां! सुष्मिता सेन ने भले ही लंबे वक्त बाद पर्दे पर वापसी की हो, लेकिन एक्ट्रेस इस बार एक अनोखे किरदार में दिखने वाली हैं और ये किरदार एक किन्नर का होगा।

Sushmita Sen

Recommended Video

    Sushmita Sen ने वेब सीरीज Taali का लुक किया शेयर, दिखा Transgender लुक | वनइंडिया हिंदी | *News

    सुष्मिता सेन ने लंबे समय से पर्दे से दूरी बनाई हुई थी। एक्ट्रेस ने आर्या सीरीज से कमबैक करते हुए दर्शकों को सरप्राइज दिया था। अब एक्ट्रेस फैंस के सामने एक नई वेब सीरीज और बिल्कुल ही नए किरदार में नजर आने वाली हैं। ये किरदार किसी और नहीं, बल्कि एक किन्नर का होने वाला है।

    इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज का नाम ताली है। एक्ट्रेस दर्शकों को अपना खतरनाक अवतार दिखाने एक बार फिर लौट रही हैं।

    सुष्मिता सेन ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस का लुक इस वेब सीरीज में जितना खतरनाक है। उससे शानदार उनका कैप्शन है। एक्ट्रेस ने लिखा- मैं ताली नहीं बजाऊंगी। मैं खेलूंगी। ये गौरी सावंत जी पर बनी वेब सीरीज से पहला लुक है।

    सुष्मिता ने कहा कि इस खूबसूरत किरदार को निभाने और कहानी को दुनिया से रूबरू करवाने का सौभाग्य मुझे मिला। इस बात से ज्यादा अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है।

    बताते चलें कि लंबे वक्त से फिल्मों से दूर सुष्मिता ने आर्या से ओटीटी प्लेटफॉर्म से कमबैक किया था। एक्ट्रेस की ये वेब सीरीज हिट रही थी। अब तक इसके दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+