सुष्मिता सेन ने समंदर किनारे दिखाई अदाएं, तो खुद को रोक नहीं पाए ललित मोदी, कह डाली ये बात

हाल ही में सुष्मिता सेन ने सर्दीनिया से अपनी एक थ्रोबैक वीडियो शेयर की है। ऐसे में ललित मोदी एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर खुद को रोक नहीं सके।

मुंबई, 6 अगस्त: देश के जाने-माने बिजनेसमैन ललित मोदी ने उस वक्त इंटरनेट पर आग लगा दी, जब उन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को ऑफिशियल किया। ललित मोदी ने सुष्मिता संग कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को हैरान करके रख दिया। इंटरनेट पर ये खबरें आग की तरह फैल गईं। एक्ट्रेस संग मालदीव और सर्दीनिया की तस्वीरें देखकर फैंस की आंखें फटी की फटी रह गई। अब हाल ही में सुष्मिता सेन ने सर्दीनिया से अपनी एक थ्रोबैक वीडियो शेयर की है, ऐसे में ललित मोदी एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर खुद को रोक नहीं सके।

Recommended Video

    Sushmita Sen ने शेयर किया वीडियो तो Lalit Modi का फिर छलका प्यार | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    जब छाए ललित-सुष्मिता

    जब छाए ललित-सुष्मिता

    बीते दिनों इंटरनेट पर सिर्फ ललित मोदी और सुष्मिता सेन ही छाए हुए थे। फैंस को ललित मोदी की बातों पर यकीन ही नहीं हो रहा था। दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स भी वायरल हुए थे। लोगों ने एक्ट्रेस को जबरदस्त तरीके से ट्रोल भी किया।

    एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

    अब जब सुष्मिता सेन ने अपनी सर्दीनिया ट्रिप की एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, तो ललित मोदी एक्ट्रेस की तारीफ करने से पीछे कैसे रह सकते थे। वे खुद को सुष्मिता की खूबसूरती की तारीफ करने से रोक नहीं सके और एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट किया।

    वीडियो को दिया कैप्शन

    वीडियो को दिया कैप्शन

    बताते चलें कि सुष्मिता सेन ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, अलाइन, पॉज, ब्रेथलेट गो। मैंने मेडिटेरियन सी के पास आलिंगन का अनुभव किया है। खूबसूरत से कैद। यहां जीवन में गहराई है। और मैं अंदर हूं। आई लव यू दोस्तों।

    ललित मोदी ने क्या कहा?

    ललित मोदी ने क्या कहा?

    अब जब सुष्मिता सेन ने अपना ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो ललित मोदी अपने आप को रोक नहीं सके, और एक्ट्रेस की तारीफ में कुछ लफ्ज बोल डाले। ललित मोदी ने सुष्मिता सेन की तारीफ करते हुए लिखा कि सर्दीनिया में हॉट लग रही हो।

    ललित मोदी ने किया खुलासा

    ललित मोदी ने किया खुलासा

    जुलाई 14 को ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने अपने और सुष्मिता सेन के रिलेशनशिप का खुलासा किया था। अपने और एक्ट्रेस के ग्लोबल टूर की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि एक नई शुरुआत।

    सुष्मिता का आया जवाब

    सुष्मिता का आया जवाब

    ललित मोदी ने ये भी क्वीयर किया था कि वे अभी शादी नहीं करने जा रहे। लेकिन भविष्य में कर सकते हैं। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मानो तूफान सा ला दिया। लोग सुष्मिता सेन को बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।

    ट्रोलर्स को लगाई लताड़

    ट्रोलर्स को लगाई लताड़

    हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। सुष्मिता ने बेटियों संग एक पोस्ट डालकर कैप्शन में लिखा था कि अभी कोई रिंग नहीं, कोई शादी नहीं। हालांकि, इसके बावजूद यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+