ब्रेकअप के बाद पहली बार रोहमन के साथ नजर आईं सुष्मिता सेन,shwal का दिखा केयरिंग अंंदाज

मुंबई, 22 मार्च। फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सुष्मिता सेन अपने ब्वॉयफ्रैंड रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन कुछ समय पहले दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी। सुष्मिता सेन ने पिछले साल रोहन के साथ ब्रेकअप की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी, लेकिन अब एक बार फिर से दोनों साथ दिखे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि रोहमन सुष्मिता सेन के साथ हैं और वह उन्हें भीड़ से बचा रहे हैं।

सामने आया वीडियो

सामने आया वीडियो

सुष्मिता सेन अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ ब्रेक अप के बाद पहली बार साथ नजर आई हैं। दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया। पिछले साल दिसंबर में ब्रेक के बाद दोनों पहली बार साथ नजर आए हैं। दोनों के साथ सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलिशा भी साथ थीं। सुष्मिता सेन, रोहमन और अलिशा के एक साथ का यह वीडियो कई पैपाराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

एक बार फिर से साथ नजर आए

एक बार फिर से साथ नजर आए

इंस्टाग्राम पर जो वीडियो सामने आए हैं उसमे देखा जा सकता है कि एक बिल्डिंग से सुष्मिता सेन, रोहमन और अलिशा साथ बाहर आ रहे हैं। इन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होती है, जिसमे फैंस के साथ पैपराजी भी शामिल हैं। लोगों की भीड़ से सुष्मिता को बचाने के लिए रोहमन उन्हें कवर करते हैं। सुष्मित मुस्कुराते हुए फैंस की ओर हाथ लहराती हुई आगे जा रही हैं, पहले वह बेटी अलिशा को कार के अंदर जाने में मदद करती हैं और इसके बाद रोहमन सुष्मिता को अंदर जाने में मदद करते हैं।

सुष्मित को प्रोटेक्ट करते रोहमन

इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक फैं ने लिखा जिस तरह से रोहमन सुष्मिता को प्रोटेक्ट कर रहा है, यह जबरदस्त है जबकि दूसरे ने लिखा, ये दोनों बेस्ट फ्रैंड है, दोनों एक बार फिर से साथ हैं। एक यूजर ने लिखा ब्रेक के बाद भी रोहमन सुष्मिता के लिए काफी चिंतित है। यह उसका कितना खयाल रखता है। सुष्मित कितनी क्यूट हैं, वह इसकी हकदार हैं। दोनों के साथ आने से मैं बहुत खुश हूं।

ब्रेक अप की दी थी जानकारी

गौर करने वाली बात है कि 23 दिसंबर 2021 को सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट के जरिए अपने ब्रेक अप की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, हमने एक दोस्त के तौर पर शुरुआत की थी, हम आगे भी दोस्त रहेंगे। अब रिलेशनशिप खत्म हो गई है। लेकिन प्यार बरकरार है। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए रोहमन ने लिखा था हमेशा, साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी भी शेयर किया था। बता दें कि सुष्मिता सेन हाल ही में वेब सीरीज आर्या के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। इसमे सुष्मित सेन के अलावा चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, नमित दास, अंकुर भाटिया अहम भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+