Sushmita Sen बिन शादी के ही बन गई थीं मां? वायरल तस्वीर ने उठाए सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- 'इन्हीं के हिसाब से...'
21 मई 1994 का वक्त था, जब सुष्मिता सेन के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज सजा था। इस ताज को आज पूरे 30 साल हो चुके हैं और सुष्मिता सेन न जाने कितनी ही लड़कियों के लिए एक आइकॉन हैं। एक्ट्रेस ने हमेशा से अपनी जर्नी को फैंस के साथ शेयर किया है, जो वाकई काफी शानदार रही है।
अब मिस यूनिवर्स के ताज के 30 साल बीत जाने पर सुष्मिता ने फैंस को शानदार पैगाम दिया है। मगर इस दौरान एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जो किसी बच्चे की है। फोटो को खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया है। अभिनेत्री की जिंदगी में इस बच्चे की क्या वेल्यू है, इस बात को उन्होंने खुद लोगों के सामने रखा है।

बता दें कि ये एक थ्रोबैक तस्वीर है, जिसे एक्ट्रेस ने शेयर करते हुए लिखा कि ये छोटी सी बच्ची एक अनाथालय में मिली थी। मुझे 18 साल की उम्र में जिंदगी के प्यारे और गहरे सबक सिखाए थे और मैं आज भी इन्हीं के हिसाब से जीती हूं। इस कैप्चर मोमेंट को पूरे 30 साल बीत चुके हैं और मिस यूनिवर्स में भारत की जीत को भी।
एक्ट्रेस ने इसके बाद अपनी मिस यूनिवर्स की जर्नी को याद करते हुए लिखा कि उनका ये सफर काफी शानदार रहा है। हमेशा मेरी ताकत और पहचान बनने के लिए शुक्रिया इंडिया। बता दें कि सुष्मिता ने दूसरी तस्वीर जो शेयर की है, इसमें ये प्यारी सी बच्ची भी नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने उसे बड़े ही प्यार से अपनी बाहों में लिया हुआ है। एक्ट्रेस का नोट अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सुष्मिता ने जिस तरह से अपने जज्बातों को बयां किया है, वो वाकई दिल छूने वाले हैं। बताते चलें कि मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता सेन ने दो बच्चियों को गोद लिया था। इन बच्चियों के नाम रेने और अलीशा हैं।












Click it and Unblock the Notifications