'ताली' पोस्टर रिलीज होने पर सुष्मिता सेन को लोगों ने कहा 'छक्का', एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
Sushmita Sen Taali: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से ओटीटी का हिस्सा हैं। वहीं अब उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज हैं। इसमें एक्ट्रेस पहली बार ट्रांसजेंडर का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। हालांकि इस सीरीज के पोस्टर में कुछ लोग सुष्मिता के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे। जिस पर अब एक्ट्रेस ने बड़ा बयान दिया है।
सुष्मिता सेन का ताली के लुक की वजह से किया गया ट्रोल
बता दें कि वेब सीरीज 'ताली' में सु्ष्मिता सेन ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत की भूमिका में नजर आएंगी। पिछले साल ही एक्ट्रेस ने सीरीज का पोस्टर जारी किया था। उनके दमदार लुक को देख हर कोई हैरान था। हालांकि वहीं फैंस ने उनको ट्रांसजेंडर लुक की वजह से बुरी तरह ट्रोल किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इसे लेकर खुलासा किया है।

एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने कहा, 'ताली का पहला पोस्टर जब मैंने रिलीज किया था तो उसमें मेरा आधा चेहरा और ताली दिख रही थी। मुझे याद है कि मेरे पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बहुत से लोग मुझे बार-बार छक्का लिख रहे थे। ये सब देखकर मैंने सोचा वो मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?' मैंने उन सभी लोगों को ब्लॉक कर दिया।
सभी को कर दिया था ब्लॉक
सुष्मिता सेन ने इस बारे में आदे बात करते हुए कहा, 'लोग इस तरह के कमेंट ने मुझे काफी प्रभावित किया है। जब मैं केवल गौरी सावंत के जीवन को चित्रित कर रही हूं तो मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा है, वो तो अपने जीवन के हर पल को इसके साथ जी रहे हैं। मैं उन सभी का धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इस किरदार के काबिल समझा।' बता दें ताली 15 अगस्त को जीयो सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications