ज्यादा फिल्में क्यों नहीं करतीं सुष्मिता सेन? एक्ट्रेस ने अपनी इस आदत को बताया वजह

मुंबई, 26 फरवरी: सुष्मिता सेन को ग्लैमर वर्ल्ड में करीब तीन दशक का समय हो गया है। अपनी एक्टिंग, मॉडलिंग से उन्होंने खूब नाम कमाया है। इसके साथ-साथ अपने फिल्म करियर और निजी जींदगी पर खुलकर बात करने के लिए भी सुष्मिता जानी जाती हैं। सुष्मिता ने अब कम प्रोजक्ट साइन करने को लेकर बात की है, उन्होंने बताया है कि वो ज्यादा फिल्में क्यों नहीं करती हैं।

मैं बहुत ज्यादा काम करना पसंद नहीं करती

मैं बहुत ज्यादा काम करना पसंद नहीं करती

सुष्मिता सेन ने करीब सात साल के बाद वेब सीरीज आर्या के साथ वापसी की है। इस शो को काफी पसंद भी किया गया लेकिन इसके बाद भी सुष्मिता ने बहुत कम नए प्रोजक्ट साइन किए हैं। एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने कहा कि आर्या के अलावा दो स्क्रिप्ट और हैं, जिन पर वो काम कर रही हैं। मैंने हरी झंडी दी है, जिस पर हम अभी भी काम कर रहे हैं। सुष ने आगे कहा, मैंने कभी भी बहुत ज्यादा काम करने में विश्वास नहीं किया है। मैंने कम काम करते हुए बेहतर करने की कोशिश की है। यह मेरी एक तरह क प्रतिबद्धता है, चाहे वह मेरा करियर हो या फिर निजी जिंदगी।

 लोगों के साथ इक्वेशन बनाना चाहती हूं

लोगों के साथ इक्वेशन बनाना चाहती हूं

सुष्मिता ने कहा कि अपने करियर में मैंने लोगों के साथ एक इक्ववेशन हासिल करना चाहा है। मैं अच्छा काम करने में विश्वास करती हूं ताकि वे लोग जिन्होंने पहले मेरे काम को नहीं देखा, वो देखें तो कहें कि हां इस काम में ईमानदारी है। ज्यादातर बॉलीवुड स्टार के उल्ट सुष्मिता के पास अपनी छवि बनाने के लिए कोई पीआर मशीनरी नहीं है। इस पर उनका कहना है कि वह इस पर विश्वास नहीं करतीं। बहुत शोर नहीं बल्कि सिर्फ बातचीत करना चाहती है।

आयटम नंबर पर भी की बात

आयटम नंबर पर भी की बात

सुष्मिता सेन ने अपने फिल्म करियर में कई आइटम नंबरों में काम किया है। जो बहुत पसंद भी किए हैं। सुष्मिता सेन हिन्दी सिनेमा की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही आयटम नंबर भी किए हैं। सुष्मिता ने हाल ही में बताया था कि उनके मैनेजर उनको ऐसा ना करने को कह रहे थे। सुष्मिता ने बताया है कि दो मैनेजर तो उनको आयटम नंबर करने की वजह से छोड़कर चले गए थे। हालांकि सुष्मिता सेन का कहना है कि उन्होंने जो 'आइटम नंबर' किए हैं, उन पर वो गर्व महसूस करती हैं।

1994 में बन गई थीं मिस यूनिवर्स

1994 में बन गई थीं मिस यूनिवर्स

सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 18 साल की उम्र में इस खिताब को जीतने के साथ ही सुष्मिता ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में मशहूर हो गई थीं। सुष्मिता साल 1996 में ने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस कदम रखा था। 1996 में दस्तक रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। कई हिट फिल्में उनके नाम पर हैं। बता दें कि सुष्मिता की दो बेटियां रिनी और अलीशा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+