दो महीने में ही सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते का The End? मोदी ने खुद दिए संकेत
दो महीने में ही सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते का The End? मोदी ने खुद दिए संकेत
मुंबई। दो महीने पहले जब आईपीएल फाउंडर ललित मोदी ने अपने और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के अफेयर की खबरों का खुलासा करते हुए कई रोमांटिक फोटो शेयर की। सुष्मिता और ललित मोदी की रोमांटिक फोटो सामने आने के बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया था। लोग दोनों के अफेयर को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे। ललित मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सुष्मिता सेन के साथ अपने प्यार का खुलासा किया और अपने बायो में सुष्मिता को My Love बताया, लेकिन अब एक बार फिर से ललित मोदी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिए संकेत दिए हैं।

क्या खत्म हो गया सुष्मिता-ललित मोदी का रिश्ता?
सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशन को लेकर ललित मोदी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटो शेयर कर किया था, लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। इस बात के हिंट्स भी ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिए हैं। ललित मोदी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है। ललित मोदी ने बड़ा बदलाव कर दिया और इंस्टाग्राम पर बायो की फोटो बदल दी है, जिसके बाद संकेत मिल रहे हैं कि शायद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है।

हटाया सुष्मिता का नाम
ललित मोदी के अपने बायो से सुष्मिता का नाम हटा दिया है। वो पोस्ट हटा दिए हैं, जिसमें उन्होंने सुष्मिता के लिए कई बातें दिखी थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सुष्मिता सेन और ललित मोदी का ब्रेकअप हो गया है। ललित मोदी ने बायो में लिखा था कि सुष्मिता सेन के साथ उनके नए जीवन की शुरुआत। उन्होंने सुष्मिता को पार्टनर इन क्राइम बताया था, लेकिन अब ललित मोदी ने बायो बदल दिया है और सुष्मिता का नाम हटा दिया है।

12 साल छोटी है सुष्मिता
सुष्मिता संग रिश्ते का ऐलान करने के बाद ललित मोदी और एक्ट्रेस की तस्वीरें खूब वायरल हो रही थी। दोनों के बीच उम्र के फासले को लेकर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे थे। सुष्मिता सेन जहां 46 की हैं तो वहीं ललित मोदी 58 के हैं। दोनों के बीच 12 साल का उम्र का अंतर है।












Click it and Unblock the Notifications