Sushmita Sen Health: सुष्मिता सेन ने लाइव सेशन पर बताया अपना हाल, कहा- मैं अब खूबसूरती से......

Sushmita Sen Health Update: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन कछ दिनों पहले ही अपनी दोनों बेटिया रेने और अलीशा के साथ स्विट्जरलैंड और पेरिस में वेकेशन पर गई थीं। वहां पूरे परिवार ने खूब मस्ती की थी। वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए थे। छुट्टियां बिताने के बाद अब एक्ट्रेस सुष्मिता सेन वापस काम पर लौट चुकी हैं। आपको बता दें कि इसी साल सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक भी हुआ था जिसके बाद उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई थी। हाल ही में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान लोगों का अपना हेल्थ का लेटेस्ट अपडेट दिया है।

सुष्मिता ने ने गत 26 जुलाई 2023 (बुधवार) को इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया था। इस लाइव सेशन में सुष्मिता सेन ने कई बातों का खुलासा किया था जिसमें से एक उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट भी था। सुष्मिता सेन ने अपने फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें बताई हैं।

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन ने लाइव सेशन में बताई अपनी हालत
अपने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि उनका स्वास्थ्य अब एकदम ठीक है। वह अपने हेल्थ का पूरा ख्याल रख रही है। वह अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन को लेकर भी लोगों को अपडेट दिया है।

'आर्या 3' की शूटिंग के दौरान हुआ था हार्ट अटैक
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में कहा- मैं खूबसूरती से ठीक हो रही हूं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन को अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 3' की शूटिंग के दौरान सेट पर ही हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि उन्होंने पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने हार्ट अटैक और सर्जरी की जानकारी दी थी।

जल्द रिलीज होगी सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 3'
47 साल की सुष्मिता सेन ने लाइव सेशन पर बताया कि उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 3' में दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये वेब सीरीज इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। हालांकि इसके रिलीज होने की डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की अपकमिंग फिल्म 'ताली' भी जियो सिनेमा एप पर रिलीज होने वाली है। इसमें एक्ट्रेस ने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+