सुष्मिता सेन ललित मोदी से पहले इस मशहूर क्रिकेटर और बिजनेसमैन को भी कर चुकी हैं डेट

सुष्मिता सेन ललित मोदी से पहले इस मशहूर क्रिकेटर और बिजनेसमैन को कर चुकी है डेट

मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और पूर्व मिस युनिवर्स सुष्मिता सेन की जिंदगी में एक बार फिर प्‍यार एंट्री कर चुका है। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के प्रति खुलकर अपने प्‍यार का इजहार कर डाला है। गुरुवार को ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ तस्वीरें पोस्ट कर अपने प्‍यार भरे रिलेशन का इजहार कर दिया। ललित मोदी सुष्मिता सेन की जिंदगी के पहला प्‍यार नहीं हैं। इससे पहले सुष्मिता सेन का कई मशहूर हस्तियों के साथ नाम जुड़ चुका है जिन्‍हें वो डेट कर चुकी हैं। जिसमें एक मशहूर किक्रेटर के अलावा एक मशहूर बिजनेसमैन भी शामिल हैं।

47 साल की सुष्मिता सेन अभी तक हैं सिंगल

47 साल की सुष्मिता सेन अभी तक हैं सिंगल

बता दें 47 साल की सुष्मिता सेन अभी तक सिंगल हैं। ललित मोदी ने अपनी पोस्‍ट में सुष्मिता के लिए बेटर हॉफ लिखा है यानी दोनों शादी कर चुके हैं या फिर जल्‍द शादी करने वाले हैं। हालांकि सुष्मिता सेन अभी सिंगल हैं लेकिन समय-समय पर उनका नाम किसी ना किसी से जुड़ता रहा है।

किक्रेटर वसीम अकरम को कर चुके हैं डेट

किक्रेटर वसीम अकरम को कर चुके हैं डेट

सुष्मिता सेन का अफेयर पाकिस्‍तानी क्रिकेट प्‍लेयर वसीम अकरम के साथ 1999 में रहा चुका हैं। एक रियालिटी शो के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी इसके बाद दोनों अच्छे दोस्‍त बन गए और फिर दोनों के रिलेशन में होने की खबरें आई। कई मौकों पर ये दोनों साथ स्‍पाट हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों के रिश्‍तें में दूरियां वसीम के शक्‍की मिजाज के कारण आई थी। इसी बीच वसीम अकरम ने किसी और से शादी कर ली और बात वहीं खत्‍म हो गई। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिेश्‍ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।

अफेयर के बारे में सुष्मिता ने बोली थी ये बात

अफेयर के बारे में सुष्मिता ने बोली थी ये बात

हालांकि एक इंटरव्‍यू में सुष्मिता ने बताया था कि

'मैं वसीम को बहुत पसंद करती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर वो शख्स जिससे मेरी दोस्ती है उससे मेरा अफेयर शुरू हो जाए। एक रिश्ते में आना बहुत बड़ी बात होती है।'

सुष्मिता का अनिल अंबानी के साथ अफेयर

सुष्मिता का अनिल अंबानी के साथ अफेयर

सुष्मिता सेन का नाम मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी के साथ भी जुड़ चुका है। बात उन दिनों की है जब सुष्मिता मिस यूनिवर्स बनीं थीं और उनका बड़े-बड़े कार्यक्रमों में जाना शुरू ही हुआ था। इसी दौरान उनकी मुलाकात अनिल अंबानी के हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुष्मिता को अनिल अंबानी ने 22 कैरट डायमंड रिंग गिफ्ट में दी थी। ये प्‍यार परवान चढ़ता इससे पहले अनिल अंबानी ने परिवार की मर्जी को स्‍वीकार करते हुए सुष्मिता से दूर बना ली।

सुष्मिता सेन का इन मशहूर हस्तियों के साथ जुड़ चुका है नाम

सुष्मिता सेन का इन मशहूर हस्तियों के साथ जुड़ चुका है नाम

इनके अलावा सुष्मिता सेन की पहली डेब्यू फिल्‍म 'दस्‍तक' के शादीशुदा लेखक और डॉयरेक्‍टर विक्रम भट्ट से भी 7 साल अफेयर रहा और बाद में हालात बिगड़े और दोनों अलग हो गए। एक्‍टर रणदीप हुड्डा, डॉयरेक्‍टर मुदस्‍सर अजीज, हॉटमेल के फांउडर शब्बीर भाटिया, होटल मालिक संजय नारंग, बिजनेस मैने इम्तियाज खत्री समेत अब तक कुल 10 लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है।

सुष्मिता सेन का रोहमन के साथ हाल ही में हुआ है ब्रेकअप

सुष्मिता सेन का रोहमन के साथ हाल ही में हुआ है ब्रेकअप

ललित मोदी से ठीक पहले सुष्मिता सेन का अफेयर नोएडा बेस्ड मॉडल रोहमन शॉल के साथ रहा, जो एक्‍ट्रेस से 15 साल छोटे थे। 2018 में दोनों के बीच ऑनलाइन दोस्‍ती हुई इसके बाद दोनों के बीच करीबियां बढ़ी , आलम ये हो गया कि रोहनम सुष्मिता सेन के संग उनके ही में घर आकर रहने लगे रहे थे लेकिन अचानक 2021 में उनका ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+