सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने क्या कर ली है सगाई, तस्वीर में फ्लॉन्ट कर रही हैं बड़ी वाली डायमंड रिंग
सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने क्या कर ली है सगाई, तस्वीर में फ्लॉन्ट कर रही हैं बड़ा वाला डायमंड रिंग
मुंबई, 15 मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और इंडियन प्रीमियर लीग के पहले अध्यक्ष ललित मोदी अपने अफेयर को लेकर सोसल मीडिया पर छाए हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर करके अपने रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिय पर दोनों के लव लाइफ को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान सुष्मिता सेन के बड़े वाले डायमंड पर रिंग पर गया है, जिसको लेकर यूजर्स कह रहे हैं कि सुष्मिता ने ललित मोदी से चोरी-चुपके सगाई कर ली है।

क्या हो गई है सुष्मिता और ललित मोदी की सगाई
ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्ही तस्वीरों में से एक में सुष्मिता सेन दोनों रिंग फिंगर में रिंग पहने नजर आ रही हैं। दोनों ही रिंग में बड़े वाले डायमंड लगे हैं। इस तस्वीर में सुष्मिता सेन रिंग वाले हाथ को अपने चेहरे पर रखकर हंस रही हैं। वहीं पिंक कलर की शर्ट पहने ललित मोदी उनको देखकर मुस्कार रहे हैं। अब इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने इंगजमेंट कर ली है।

ललित मोदी ने कहा- मैं और सुष्मिता साथ हैं...
ललित मोदी ने गुरुवार (14 जुलाई) को अपने और सुष्मिता के एक साथ होने की खबर को ट्विटर पर कई तस्वीरों के साथ साझा की। सुष्मिता सेन को अपना 'बेटर हाफ' बताते हुए ललित मोदी ने इसे 'नई शुरुआत' कहा। ललित मोदी ने लिखा, ''लंदन, मालदीव समेत दुनियाभर की शैर परिवारों और दोस्तों और मेरे बेटरहाफ सुष्मिता सेन के साथ किया, अच्छा समय बिताया। सुष्मिता सेन के साथ एक नई शुरुआत एक नया जीवन शुरू हो रहा है।...मैं अभी ओवर द मून फील कर रहा हूं।''

जल्द करेंगे सुष्मिता और ललित मोदी शादी
ललित मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को देख कई लोगों को लगा की दोनों ने शादी कर ली है। ललित मोदी के पोस्ट के बाद कई लोगों को गलतफहमी हो गई थी कि सुष्मिता सेन ने उनके साथ शादी कर ली है। लेकिन इस अफवाह को ललित मोदी ने जल्द ही खारिज कर दिया और कहा कि हम अभी सिर्फ डेट कर रहे हैं और जल्द शादी कर सकते हैं।

'हम शादीशुदा नहीं हैं, बस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं...'
ललित मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ''प्यार का मतलब ये नहीं है कि हमने एक-दूसरे से शादी कर ली है। हम शादीशुदा नहीं हैं। हम बस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अगर भगवान ने चाहा तो हम जल्द शादी करेंगे।'' अब ये तो साफ हो गया है कि ललित मोदी जब सुष्मिता से शादी करेंगे तो वो इस बात की जानकारी देंगे।
लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स अभी भी सुष्मिता की अंगूठी को लेकर परेशान हैं और कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या आप दोनों ने सगाई कर ली है। खैर सुष्मिता के फैंस को अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ लगाई प्रोफाइल फोटो
अपने रिलेशनशिप की घोषणा करने के बाद ललित मोदी ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो भी बदली है और इंस्टा बॉयो भी बदला है। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम डीपी पर अपनी और सुष्मिता सेन की तस्वीर लगाई है। वहीं इंस्टा बॉयो में लिखा है, ''फाइनली मैं अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहा हूं...अपने पार्टनर इन क्राइम, माई लव सुष्मिता सेन के साथ।''

ललित ने किया प्यार का इजहार लेकिन खामोश हैं सुष्मिता
एक और जहां ललित मोदी ने एक के बाद एक कई तस्वीरें और प्रोफइल फोटो बदलकर अपने प्यार को जगजाहिर कर दिया है तो वहीं सुष्मिता सेन अभी तक इस मामले पर खामोश हैं। वहीं सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने ललित मोदी को डेट करने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। राजीव सेन बोले, ''मेरी बहन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, मुझे इसकी बिल्कुल जानकारी नहीं थी''












Click it and Unblock the Notifications