सुष्मिता सेन ने परिवार संग ऐसे मनाया जश्न, एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी हुए शामिल
सुष्मिता सेन के करीबियों ने उनके मिस यूनिवर्स बनने के 28 साल पूरे होने का जश्न मनाया, जिसमें उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आए। सुष्मिता सेन की बेटी रिनी ने इस छोटे से गेट-टुगेदर की व्यवस्था की थी।
मुंबई, 23 मईः पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इंडस्ट्री में अपनी चुलबुली एक्टिंग से साथ साथ अपनी फिटनेस और लाजवाब खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम बढ़ाया तब से आज तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की और वह गोद ली हुईं 2 बेटियों की सिंगल मदर भी हैं। सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। गत 21 मई को उन्हें मिस यूनिवर्स का ताज पहने हुए 28 साल हो गए हैं। इस मौके पर उनके तमाम चाहने वालों ने उन्हें जमकर बधाई दी है। सुष्मिता सेन के करीबियों ने उनके मिस यूनिवर्स बनने के 28 साल पूरे होने का जश्न मनाया, जिसमें उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आए। सुष्मिता सेन की बेटी रिनी ने इस छोटे से गेट-टुगेदर की व्यवस्था की थी।

परिवार संग शेयर की फोटो
सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी भतीजी जियाना सेन और अपने पूरे परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक बहुत ही प्यारा पोस्ट लिखा है। इन तस्वीरों में बुआ और भतीजी जमकर इन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं सुष्मिता सेन एक दिन पहले ही मिस यूनिवर्स बनने के 28 साल पूरे होने का जश्न मनाया था। आपको बता दें कि एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला थीं। सुष्मिता सेन ने इस खास दिन को अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया।

भतीजी जियाना सेन के साथ किया मजा
एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी इस जश्न में शामिल हुए थे। सुष्मिता की बड़ी बेटी रिनी सेन ने इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक पारिवारिक गेट-टुगेदर की व्यवस्था की थी। सुष्मिता ने इस जश्न की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और कैप्शन में लिखा- इस अद्भुत और यादगार शाम के लिए शुक्रिया। प्यार, हंसी, परिवार और दोस्तों की कंपनी में इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता। सुष्मिता के इस खास दिन के सेलिब्रेशन पर उनकी फैमिली की सबसे नई सदस्य जियाना सेन भी आई थीं। आपको बता दें कि जियाना सुष्मिता के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा की बेटी हैं।

दोस्तों और परिवार संग किया सेलिब्रेट
सुष्मिता ने अपनी भतीजी के साथ अच्छा समय बिताया। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- बुआ की जान। सुष्मिता पोस्ट में आगे लिखती हैं- जियाना सेन अपनी बुआ को मिस यूनिवर्स के 28 साल पूरे होने की शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर आई हैं। शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैंने परिवार, दोस्तों और आप सभी के साथ यह दिन सेलिब्रेट किया। 28 साल और प्यार अभी भी जारी है।

28 साल पहले बनी थीं मिस यूनिवर्स
सुष्मिता सेन ने 21 मई को मिस यूनिवर्स बनने के खास मोमेंट का एक थ्रोबैक वीडियो भी शोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था- सुंदर एक एहसास है। भारत को पहली बार मिस यूनिवर्स जीतने के 28 साल मुबारक। समय बीत जाता है लेकिन सुंदरता बनी रहती है। सुष्मिता सेन फिलीपींस के 'पासे' में 'फिलीपीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर' के प्लेनरी हॉल में 43वीं मिस यूनिवर्स बनी थीं। सुष्मिता को प्यूर्टो रिको की दयानारा टोरेस ने ताज पहनाया था। उसी साल, ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड 1994 का क्राउन अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications