सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल से कर लिया पैचअप? डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं लगभग पांच साल तक...'
Sushmita Sen On Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। साल 2021 में सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया था लेकिन अब भी दोनों साथ नजर आते हैं।
15 साल एज गैप के बावजूद साल 2018 में सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ने पहली बार अपने प्यार का ऐलान किया था। लेकिन साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि कई बार दोनों अब साथ नजर आते हैं। जिसे देख फैंस को लगने लगा कि कपल का पैचअप हो गया है। वहीं अब सुष्मिता सेन ने इस पर अपना रिएक्शन दिया।

सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह लंबे समय से सिंगल हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरी जिंदगी में कोई मर्द नहीं है। मैं कुछ समय से सिंगल हूं। साल 2021 में मैं सिंगल ही हूं। मेरी लाइफ में कुछ शानदार लोग हैं, जो मेरे दोस्त हैं और वे सभी बस उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब मैं उन्हें कॉल करूं और कहूं, 'देखो, मैं कार निकाल रही हूं, पीछे की सीट पर बैठ जाओ। हम गोवा जा रहे हैं।'
सुष्मिता सेन ने आगे बताया कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मुझे इस समय किसी में भी कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे ब्रेक लेना अच्छा लग रहा है, क्योंकि मैं लगभग पांच साल तक रिलेशनशिप में थी। और मेरे लिए वह काफी लंबा समय था लेकिन अब मैं इन सबसे बाहर आ चुकी हूं।'
बता दें कि, रोहमन शॉल से अलग होने के बाद साल 2022 में सुष्मिता सेन का नाम ललित मोदी के साथ जोड़ा गया था। ललित ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं जिसकी वजह से सुष्मिता को काफी ट्रोल किया गया था। यहां तक कि एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर का टैग भी मिला।












Click it and Unblock the Notifications