47 साल की उम्र में क्यों सिंगल हैं Sushmita Sen? बोलीं- 'मुझे पति चाहिए, लेकिन मेरी बेटियां...'

Sushmita Sen On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज ताली को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

शादी को लेकर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी
सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं। उनका नाम अब तक कई एक्टर्स और बिजनेसमेन के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद 47 साल की सुष्मिता सेन आज भी कुंवारी हैं। इन दिनों उनका नाम फिर से एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में जब एक्ट्रेस से अभी तक शादी ना करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

Sushmita Sen

बेटियां कर देती हैं मना
सुष्मिता सेन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, मेरी दोनों बेटियों को पापा की कमी नहीं खलती। उन्हें पापा की जरूरत नहीं है। आप वही चीज याद करते हैं जो आपको पास हो। जो आपके पास था ही नहीं उसे आप कैसे मिस कर सकते हैं। जब भी मैंने अपनी दोनों बेटियों से कहा है कि मैं शादी करना चाहती हूं तो उनका रिएक्शन होता है- क्या, लेकिन क्यों?'

'मुझे पति की जरूरत है'
सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि, मैंने उनसे कहा कि मुझे एक पति की जरूरत है और मुझे चाहिए इससे आपका कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। लेकिन उन्हें पिता की कमी महसूस नहीं होती। हम लोग अक्सर इन सभी मामलों में खूब मजाक करते हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों को गोद लिया है। जिनका नाम रेनी और अलीसा है।

सुष्मिता का वर्कफ्रंट
सुष्मिता सेन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी वेब सीरीज 'ताली' 15 अगस्त को ओटीटी जियोसिनेमा पर रिलीज हुई थी। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली वेब सीरीज 'आर्या सीजन 3' में नजर आएंगी। इसके पहले के पार्ट में फैंस सुष्मिता की एक्टिंग के दीवाने हो गए थे। फिलहाल उन्होंने सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+