सुष्मिता सेन के भाई-भाभी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी का बनाया मजाक, करवाचौथ के बाद कर दिया ये काम
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा ने एक-दूसरे के संग शेयर की गईं सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। साथ ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।
Charu Asopa And Rajeev Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। खबर है कि दोनों के रिश्ते में एक बार फिर से दरार आ गई है। आपको बता दें कि दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे के संग शेयर की गईं सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। साथ ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही चारु और राजीव ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का ऐलान किया था। दोनों चाहते थे कि उनकी बेटी जियाना के लिए वह एक दूसरे के साथ रहें लेकिन अब दोनों के बीच फिर से मनमुटाव हो गया है। ऐसा लग रहा है कि इनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है।

फिर बिगड़े राजीव और चारु के रिश्ते
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा के एक करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि दोनों इस रिश्ते से बाहर निकलने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले वह एक साथ आए और अपनी शादी को दूसरा मौका दिया, लेकिन दोनों के बीच मतभेद कभी खत्म न होने वाले लगते हैं। अब दोनों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश ही नहीं दिख रही है। इसिलए दोनों ने अलग होने के बारे में फैसला कर लिया है।

बेटी के जन्मदिन से पहले ही कर दिया ये काम
जब सुष्मिता सेन की भाभी टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा से इसा बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा- मुझे इस बारे में कोई भी कमेंट नहीं करना है। चारु असोपा फिलहाल अपने होमटाउन बीकानेर में हैं, जहां उन्होंने बेटी जियाना के लिए प्री-बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इसको लेकर चारु ने पहले कहा था- 1 नवंबर को जियाना 1 साल की हो जाएगी, इसलिए हम मुंबई में पार्टी होस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले मैं अपने पैरेंट्स और अपने भाई-बहनों के लिए होमटाउन में भी एक छोटी सी पार्टी होस्ट करना चाहती हूं। हमने बहुत सारी शॉपिंग की है। डिनर के लिए बाहर गए और वहां ढेर सारी मस्ती भी की। मेरे पैरेंट्स अपनी पोती से बहुत प्यार-दुलार करते हैं और उसे ये पसंद आता है।

दोनों ने डिलीट की एक-दूसरे की फोटोज
चारु और राजीव ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर कर ऐलान किया था कि उन्होंने तलाक का फैसला टाल दिया है और अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहते हैं। इसके बाद दोनों फिर से प्यार से रहने लगे थे। दोनों साथ में जिम जाने लगे थे। फैमिली पार्टीज और फंक्शन में इन्जॉय करते दिखाई दे रहे थे। चारु ने करवाचौथ पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बधाई भी दी थी।

शादी को दूसरा मौका दिया था
शादी को दूसरा मौका देने के बाद से राजीव और उनकी पत्नी चारु अपनी बेटी के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर करने लगे थे लेकिन अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाई जा चुकी हैं। अब दोनों सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि अब रिश्ता कभी ठीक नहीं हो सकता है।

लोगों ने कहा- मूड के हिसाब से चलती है इनकी शादी
सोशल मीडिया यूजर्स भी चारु और राजीव को भला बुरा कह रहे हैं। लोगों का मानना है कि दोनों ने अपनी शादी को मजाक बना रखा है। कभी इन्हें सब कुछ सही लगता है तो कभी सब कुछ बुरा। सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये अपने मूड के हिसाब से अपनी शादी को देखते हैं। ये दोनों एक दूसरे के साथ साथ लोगों को भी पागल बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications