Arpita Khan Eid Party: सुष्मिता सेन ने किया ऐसा काम, हो रही जमकर तारीफ
अभिनेता सुष्मिता सेन ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद की पार्टी के बाहर पापराज़ी को मिठाई का डिब्बा दिया। जिसके बाद से उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
मुंबई, 4 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन मंगलवार को सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान सुष्मिता सेन बेहद ही खूबसूरत नजर लग रहीं थीं। गुलाबी सलवार कमीज पहने सुष्मिता अपनी बेटी रेनी सेन के साथ पार्टी में आईं। पार्टी स्थल के बाहर सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सुष्मिता सेन पैपराजी को मिठाई का डिब्बा देते हुए ईद की शुभकामनाएं दे रही हैं।
सुष्मिता सेन की हो रही वाहवाही
सुष्मिता सेन का यह वीडियो जनता काफी पसंद कर रही है। वीडियो में सुष्मिता सेन पापराज़ी को गुलाबी बॉक्स देती नजर आ रही हैं। साथ ही वो ईद की शुभकामनाएं देते हुए कह रही हैं कि, "ये मिठाइयाँ आप सभी के लिए हैं। ईद मुबारक।" अपने इसी अंदाज से वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।
सुष्मिता की वीडियो पर क्या बोले फैंस?
सुष्मिता सेन का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया। इतना ही नहीं सुष्मिता सेन की जमकर फैंस जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक फैन ने टिप्पणी करते हुए लिखा-'वह सबसे प्यारी हैं'। वहीं एक फैन ने साल 1994 के मिस यूनिवर्स खिताब का जिक्र करते हुए कहा, "और वह हमारी मिस यूनिवर्स है।" इस तरह सुष्मिता की वीडियो पर फैंस ने अलग-अलग तरह से उनकी जमकर तारीफ की।

अर्पिता खान की पार्टी में हुए ये सितारे शामिल
अर्पिता खान की ईद पार्टी में कई अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं। जैसे कि- कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, जैकलीन फर्नांडीज, शनाया कपूर, संजय कपूर, शहनाज गिल, सोनाक्षी सिन्हा, दीया मिर्जा, कार्तिक आर्यन, रितेश देशमुख , जेनेलिया डिसूजा सहित कई नामी सितारे उन्हें ईद की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications