सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट का रोमांस कैसे हुआ था शुरू, महेश भट्ट ने सुनाई लवस्टोरी
सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट का रोमांस कैसे हुआ था शुरू, महेश भट्ट ने सुनाई लवस्टोरी
नई दिल्ली, 20 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का बिजनेसमैन ललित मोदी से कथित लव अफेयर ने पिछले दिनों खूब सुर्खियां बटोरा। ललित मोदी के साथ फोटो वायरल होते ही सुष्मिता सेन के पुराने अफेयर की भी बातें शुरू हो गईं। कुछ यूजर्स ने सुष्मिता को ट्रोल भी किया कि वो डायमंड और गोल्ड लवर है। वहीं अब फिल्म मेकर महेश भट्ट ने सुष्मिता का पक्ष में बोलते हुए कहा उसने हमेशा अपनी जिंदगी शर्तों पर जी है।

सुष्मिता 'एक असामान्य लड़की' है
सुष्मिता सेन की अपने साथ फोटो शेयर कर ललित मोदी ने दावा किया ािा कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं पूर्व मिस युनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को पहला मौका देने वाले फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट ने सुष्मिता सेन के बारे में कुछ बातें बोलीं हैं। फिल्म दस्तक में सष्मिता सेन को ब्रेक देने वाले महेश भट्ट ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा कि सुष्मिता 'एक असामान्य लड़की' है, और वह उसे 'अपनी शर्तों पर जीवन जीने' के लिए सलाम करते हैं।

अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का अधिकार देना चाहिए
महेश भट्ट ने कहा
हर किसी को उसे अपनी मर्जी से जीने देना चाहिए और किसी को भी अपने 'विचारों और विश्वासों' को दूसरों पर थोपना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा 'हमेशा एक ऐसी शख्स रही हैं जिसने उसके दिल की सुनी है। महेश भट्ट ने कहा मेरा व्यक्तिगत विश्वास है कि हमें 21वीं सदी के दूसरे दशक में इंसानों को अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का अधिकार देना चाहिए। कोई नहीं चाहता कि उस पर कोई भी चीज थोपी जाए । सुष्मिता ऐसी शख्सियत रही हैं जो अपनी मन मर्जी से जीती हैं।

विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन ऐसे आए थे करीब
याद रहे अपने करियर की पहली फिल्म दस्तक पर एक साथ काम करने के दौरान वह अपने पूर्व साथी विक्रम भट्ट के साथ सुष्मिता की नजदीकियां कैसे बढ़ी इस पर भी महेश भट्ट ने बात की। महेश भट्ट ने कहा उनका रोमांस सेशेल्स में शुरू हुआ। तब विक्रम भट्ट महेश भट्ट का 'दाहिना हाथ' हुआ करते थे। उस समय उनमें काम के सिलसिले में बातचीत होती थी। सुष्मिता के साथ वो सख्ती से बातचीत करता था, और इस तरह वे एक-दूसरे के करीब आए और दोनों में प्यार हो गया।

विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन का फेवर लेते हुए बोली है ये बात
याद रहे ये वो निर्देशक विक्रम भट्ट हैं जिन्होंने ललित मोदी के ऐलान के बाद सुष्मिता के फेवर में एक पोस्ट लिखी थी क्योंकि ट्रोलर्स सुष्मिता को गोल्ड लवर कहते हुए ट्रोल कर रह थे। मीडिया को दिए इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने कहा था सुष्मिता आखिरी व्यक्ति हैं जो किसी के प्यार में पड़ने से पहले बैंक बैलेंस की चेक करती हैं।

सुष्मिता सेन ही मुझे अपने खर्चे पर यूएस ले गई थीं
विक्रम भट्ट ने इंटरव्यू में कहा मैं उस समय गरीब था, मैं गुलाम को डायरेक्ट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं यह कभी नहीं भूलूंगा कि सुष्मिता ही वह शख्स थीं, जो मुझे सबसे पहले यूएस ले गईं, और उन्होंने मेरी यात्रा का पूरा खर्च उठाया था। मेरे पास पैसे नहीं थे। जब हम लॉस एंजिलिस पहुंचे और वहां एक लिमोजिन थी, तो मैं हैरान रह गया। उसने कहा कि वह अमेरिका में मेरी एंट्री को बेहद खास बनाना चाहती है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications