दिवाली पार्टी में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल, फैंस ने पूछा- 'पैचअप हो गया?'
Sushmita Sen-Rohman Shawl: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों वेब सीरीज आर्या 3 को लेकर चर्चा में हैं। फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस अक्सर निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ दिवाली पार्टी में पहुंची। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, बीती रात सुष्मिता सेन फिल्ममेकर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पहुंची। इस दौरान दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग नजर आई। वहीं रोहमन और सुष्मिता एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखे। इसके बाद दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

सुष्मिता और रोहमन पोज देते वक्त एक दूसरे के काफी करीब थे। इसके बाद वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का पल्लू संभालते हुए नजर आए। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस ये अंदाजा लगाने लगे कि दोनों का फिर से पैचअप हो गया है। दोनों की ये खास बॉन्डिंग देख फैंस काफी खुश हो गए और लगातार कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'दोनों ने तो ब्रेकअप कर लिया था क्या फिर से एक दूसरे के साथ आ गए हैं?' एक ने लिखा, 'फिर से दोनों साथ आ गए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ललित मोदी कहां गया?' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'फाइनली दोनों को पैचअप मुबारक'। फिलहाल कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, साल 2021 में सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल संग ब्रेकअप का ऐलान किया था। दोनों एक दूसरे को लगभग तीन साल से डेट कर रहे थे। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त रहे। हालांकि फैंस दोनों के ब्रेकअप से काफी निराश हो गए थे। वहीं अब पिछले काफी वक्त से सुष्मिता और रोहमन को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या दोनों फिर से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? खैर अब तक कपल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications