'सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू हुआ', बहन श्वेता ने किया खौफनाक खुलासा, मौत के 5 साल बाद खुला ऐसा राज
Sushant Singh Rajput: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर अपने भाई की रहस्यमयी मौत को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इन खुलासों के बाद सुशांत सिंह की मौत एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह का बड़ा खुलासा
हाल ही में पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने बताया कि उनके परिवार को एक्टर की मौत से महीनों पहले ही चेतावनी दी गई थी। एक तांत्रिक ने कहा था कि सुशांत मार्च 2020 के बाद जिंदा नहीं रहेंगे।

'सुशांत की जिंदगी में किसी को जानबूझकर भेजा गया था'
-श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जब उन्होंने एक मनोवैज्ञानिक से सेशन लिया तो वहां उन्हें चौंकाने वाली बातें सुनने को मिलीं। मनोवैज्ञानिक ने बताया कि सुशांत की जिंदगी में किसी को जानबूझकर प्लांट किया गया था ताकि उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़ा जा सके।
-श्वेता सिंह कीर्ति ने आगे कहा- भाई बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे थे। मुझे नहीं पता कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्या होता है लेकिन मनोवैज्ञानिक ने कहा था कि किसी को उनकी जिंदगी में इसलिए डाला गया था ताकि उन्हें तोड़ा जा सके।
'तांत्रिक ने बताया था कि सुशांत मार्च 2020 के बाद जिंदा नहीं रहेंगे'
-श्वेता सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बहन को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था जिसमें चेतावनी दी गई थी कि सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू किया जा रहा है। श्वेता ने कहा- फोन पर कहा गया था कि सुशांत मार्च 2020 के बाद जिंदा नहीं रहेंगे क्योंकि उन पर काला जादू चल रहा है।
-श्वेता सिंह ने कहा- हम एक पढ़े-लिखे और वैज्ञानिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं इसलिए उस वक्त किसी ने इस बात पर विश्वास नहीं किया था। परिवार ने इन सब बातों को अंधविश्वास समझकर खारिज कर दिया था लेकिन आज पीछे मुड़कर देखने पर सब कुछ और ज्यादा अजीब लगता है।
रिया चक्रवर्ती को लेकर उठाए सवाल
-इस बातचीत में श्वेता सिंह कीर्ति ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का भी जिक्र किया जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले उनके साथ रिलेशनशिप में थीं। श्वेता ने कहा कि रिया का एक पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट उन्हें बेहद अजीब और परेशान करने वाला लगा था।
-श्वेता सिंह ने कहा- रिया चक्रवर्ती ने एक फोटो के साथ एक कविता लिखी थी- तुम बहुत ऊपर उड़ रहे हो, अब तुम्हारे पंख काटने पड़ेंगे। भाई ने भी उस पोस्ट को लाइक किया था। उस वक्त तो ध्यान नहीं गया लेकिन अब जब पढ़ती हूं तो बहुत अजीब लगता है।
-श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया कि भाई की मौत के बाद उन्होंने मनोवैज्ञानिक की कही बातों, रिया चक्रवर्ती की पोस्ट और सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी महीनों की घटनाओं को जोड़कर समझने की कोशिश की थी।
-श्वेता सिंह ने कहा- मनोचिकित्सक ने जो बातें मुझसे कही थीं, उसके बाद मैं रिया चक्रवर्ती के इंस्टाग्राम पर गई और वो कविता फिर से पढ़ी। सब कुछ देखकर मन में कई सवाल उठे थे।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत बनी रहस्यमयी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 5 साल बाद भी उनका परिवार और फैंस जवाबों की तलाश में हैं। सीबीआई की जांच अब तक जारी है, लेकिन श्वेता सिंह कीर्ति के नए खुलासों ने इस रहस्यमयी केस को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।












Click it and Unblock the Notifications