'जो इंसान गुजर चुका है उसको...', रिया चक्रवर्ती के बयान पर भड़कीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, यूं लगाई क्लास

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर रिया चक्रवर्ती ने काफी कुछ कहा। अब एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर कर रिया पर तंज कसा।

Sushant Singh Rajput Sister: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन आज भी वह फैंस की यादों में जिंदा हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक्टर के निधन को कुछ ऐसे बयान दिए जिसकी वजह से वह एक बार फिर चर्चा में आ गईं। रिया की इस बयानबाजी के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर कर इशारों-इशारों में रिया पर निशाना साधा है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद कर उनकी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में बिना रिया चक्रवर्ती का नाम लिए उन्होंने हमला किया। श्वेता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रिया को ट्रोल कर रहे हैं।

Sushant Singh Rajput

श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'उस व्यक्ति को दोष देना जो गुजर चुका है... जो अब अपना बचाव नहीं कर सकता। मुझे हैरानी है कि आप अपनी अंतरात्मा को क्या उत्तर देंगे! मेरे भाई का दिल साफ है और वो लाखों लोगों के दिलों में धड़क रहा है। हमें सामने आकर कुछ भी कहने की जरूरत महसूस नहीं होती, क्योंकि लोग सच्चाई महसूस कर सकते हैं।'

श्वेता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'भाई हमेशा से हमारा गर्व था, है, और रहेगा। उसको लेकर जो हमारे दिल में प्यार है वो कभी भी खत्म नहीं होने वाला। हम आखिरी दम तक उनके इंसाफ के लिए लड़ेंगे।' लोग श्वेता के इस पोस्ट को रिया चक्रवर्ती से जोड़ रहे हैं।

बता दें कि, रिया चक्रवर्ती ने इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर काफी कुछ कहा था। उन्होंने कहा था कि लोग उन्हें चुड़ैल बुलाते हैं और ये उन्हें काफी अलग लगता है। इसके रिया ने सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा था कि, मुझे नहीं मालूम उन्होंने किस वजह से ये कदम उठाया था। लेकिन मैं ये जरूर जानती थी कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+