सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पहली बार बोली बहन प्रियंका सिंह, कहा- उनका निधन एक बड़ी साजिश

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका राजपूत ने कहा कि भाई सुशांत मौत का लोगों ने अपने एजेंडे के लिए दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सच चाहती हैं।

मुंबई, 14 जुलाईः दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो साल हो चुके हैं। वहीं करीब एक साल जेल में बिताने के बाद कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ पिठानी को जमानत मिल गई थी। अब, एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शोविक और 34 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। उन पर साल 2020 में प्रतिबंधित पदार्थ खरीदने का आरोप लगाया गया है। उन पर सुशांत सिंह राजपूत के अत्यधिक ड्रग्स की लत को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। एनसीबी ने कहा कि इन ड्रग्स का पेमेंट सुशांत के बैंक खाते से किया गया था और इसे पूजा सामग्री जैसे नामों के तहत पेश किया गया था। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने इंडिया न्यूज चैनल पर प्रदीप भंडारी को भाई की मौत के बाद पहली बार इंटरव्यू दिया। उसने कहा कि यह संभावना नहीं है कि उसके दिवंगत भाई ने आत्महत्या की हो क्योंकि उसके शरीर पर आत्महत्या के कोई निशान नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मौत एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

रिया चक्रवर्ती पर लगा ये आरोप

रिया चक्रवर्ती पर लगा ये आरोप

आपको बता दें कि गत 12 जुलाई को एनसीबी ने इस बात का खुलासा किया कि रिया चक्रवर्ती, शोविक समेत अन्य सभी आरोपियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर मार्च 2020 से लेकर सितंबर 2020 तक आपराधिक षड्यंत्र रचा था, ताकि वह बॉलीवुड और हाई सोसायटी में ड्रग्स का वितरण, बिक्री और खरीद कर सकें।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

एनसीबी ने दावा किया कि आरोपियों ने मुंबई के भीतर न केवल ड्रग्स की तस्करी और फंडिंग की बल्कि गांजा, चरस, कोकेन जैसे नशीले पदार्थों का इस्तेमाल भी किया था। अवैध तस्करी को वित्तपोषित करने और अपराधियों को शरण देने के लिए इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 27 और 27 ए लगाई गई है। इसके अलावा धारा 28 और धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुशांत की मौत एक साजिश का हिस्सा

सुशांत की मौत एक साजिश का हिस्सा

बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर निशाना साधते हुए सुशांत की बहन प्रियंका राजपूत ने कहा कि उनकी मौत का लोगों ने अपने एजेंडे के लिए दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सच चाहती हैं। प्रियंका सिंह ने कहा कि उनकी मौत रची गई एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी जो उनकी प्रतिभा और बुद्धि से असुरक्षित थी।

सुशांत की बहन ने दिया बड़ा बयान

सुशांत की बहन ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां कभी मंदी नहीं आती। उन्होंने कहा- सुशांत के निधन के बाद लोगों को समझ में आया कि आम आदमी को फिल्म इंडस्ट्री का सिस्टम कितना नापसंद है। इस बयान को देने के बाद प्रियंका सिंह राजपूत की आंखों में आंसू आ गए।

मामले की गहराई तक जाना जरूरी

मामले की गहराई तक जाना जरूरी

प्रियंका सिंह ने कहा कि वह मामले की गहराई तक जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक ये अभियान जारी रखेंगी। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म 'दिल बेचारा' में देखा गया था। रिया चक्रवर्ती के बारे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कोई बात नहीं की।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+