Sushant Singh Rajput के हमशक्ल का वीडियो देख फैंस के उड़े होश, लुक्स देख फैंस बोले-'एक्टर वापस आ गए'

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शख्स को देखकर एक पल ऐसा लगेगा जैसे की ये खुद सुशांत ही हों।

Sushant Singh Rajput Video Viral: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 साल से अधिक का वक्त हो गया है। लेकिन आज भी फैंस अपने फेवरेट एक्टर को याद करते हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए।

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का वीडियो वायरल
सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का ये वीडियो AI द्वारा क्रिएट किया गया है। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर के इस हमशक्ल का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में डोनिम की शक्ल और उनका स्टाइल हुबहू सुशांत सिंह राजपूत की तरह है। एक्टर के फैंस इस वीडियो को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं और कह रहे हैं कि ये बिल्कुल सुशांत सिंह राजपूत ही लग रहा है।

Sushant Singh Rajput

इंटरनेट पर मचाया तहलका
डोमिन अयान के इस वीडियो पर सुशांत के फैन्स जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''यह बिल्कुल सुशांत की तरह दिखता है।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे लगा यह सुशांत है. एकदम उनकी तरह लगता है"। एक ने लिखा, "क्या सुशांत सच में वापस आ गए हैं"। वहीं, कई यूजर्स इसे एआई जेनरेटेड बता रहे हैं।

एक्टर की मौत को हुए तीन साल
बता दें कि, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट में पाया गया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक एक्टर ने आत्महत्या की थी। हालांकि फैंस आज भी यकीन नहीं कर पाते कि एक्टर सुसाइड कर सकते हैं। उनका मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ था। फिलहाल इस मामले में सीबीबआई जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+