सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 4 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई एक्टर के परेशान रहने की वजह और......

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेतासुशात सिंह राजपूत भले ही ज्यादा दिनों तक लोगों के दिलों पर राज हीं कर सके हैं लेकिन लोग आज भी उनकी दमदार एक्टिंग की तारीफ करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में इस दुनिया को अचानक ही अलविदा कह दिया था जिसे लोग आज भी भुला नहीं पाए हैं।

फिल्ममेकर अभिषेक कपूर ने किया बड़ा खुलासा
वहीं अब फिल्ममेकर अभिषेक कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान ही परेशान रहने लगे थे। उन्होंने सुशांत को काम के प्रति समर्पित देखा था। फिल्म मेकर ने बताया- सुशांत कड़ाके की ठंड पड़ने पर भी जी-जान से शूटिंग करते थे और सारा अली खान को भी ऐसा करने क लिए मोटिवेट करते रहते थे।

Sushant Singh Rajput

'सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान रहते थे'
एक इंटरव्यू में फिल्म मेकर अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान रहते थे। ऐसे में उन्हें अकेले रहना ही पसंद था। सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत में अभिषेक कपूर ने बताया कि वह पहले सुशांत को 'फितूर' में कास्ट कर रहे थे, जिसमें बाद में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ नजर आए थे।

'सुशांत एक सुलझा हुआ इंसान था'
अभिषेक कपूर ने कहा- इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म 'केदारनाथ' में कास्ट किया गया। उससे पहले मैंने फितूर बनाई थी और उसके साथ मैं काम करने वाला था। मगर किसी कारण के चलते ऐसा नहीं हो सका। सुशांत एक सुलझा हुआ इंसान था। लोग उसे अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। मैं भी उसमें से एक था। सुशांत के साथ मेरा एक अलग कनेक्शन बन गया था जिस कारण मैंने उसे अपनी फिल्म में कास्ट किया था।

'सुशांत सिंह राजपूत मुश्किल दौर से गुजर रहे थे'
अभिषेक कपूर ने आगे बताया- फिल्म की शूटिंग पर ऐसा लग रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूती के बावजूद वह काफी असहाय महसूस कर रहे ते। जैसे कि वह अपना रास्ता खो रहे हों। उसके बार में कई गलत आर्टिकल्स आ रहे थे, जिससे वह परेशान रहने लगे थे। जबकि उनकी सहनशक्ति काफी मजबूत थी। वह बहुत शानदार इंसान था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+