Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sushant Singh Rajput के फ्लैट में ढाई साल बाद आया किराएदार, इतनी देनी पड़ेगी सिक्यॉरिटी और किराया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद आखिरकार उनके अपार्टमेंट को किराएदार मिल ही गया। आइए जानते हैं कि, उसे हर महीना कितना किराया देना होगा।

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। भले ही उनकी मौत को ढाई साल हो गए लेकिन आज भी फैंस उनको भुला नहीं पाए हैं। आज भी फैंस के मन में ये सवाल पैदा होते हैं कि, आखिर एक्टर ने सुसाइड किया या फिर ये मर्डर है। खैर हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत उनके मुंबई के बांद्रा अपार्टमेंट से जुड़ी खबर आई है।

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में आया किराएदार

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में आया किराएदार

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत की जिस अपार्टमेंट में मौत हुई थी। उस अपार्टमेंट में ढाई साल में कोई भी किराएदार नहीं आया। कभी कोई इसकी कीमत सुनकर मना कर देता था। तो कोई इस फ्लैट में रहने से कतराता था। लेकिन, आखिरकार सुशांत सिंह राजपूत के इस अपार्टमेंट को नया किराएदार मिल गया है। लेकिन उसके लिए उसको कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी आइए जानते हैं।

देना होगा इतना रेंट

देना होगा इतना रेंट

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट में अब नया किराएदार आया है। जानकारी के मुताबिक, जो शख्स इस फ्लैट में रहेगा उसे 5 लाख किराया देना होगा। पिछले कुछ समय से सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट के लिए तमाम ब्रोकर्स ने कोशिश की थी कि, उनका ये फ्लैट बिक जाए। लेकिन आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उनकी ये कोशिश सफल हो गई।

मालिक ने इतने में फिक्स की पूरी डील

मालिक ने इतने में फिक्स की पूरी डील

ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने इसकी जानकारी देते हुए कहा - 'हमें एक किराएदार मिल गया है। हम चीजों को अंतिम रूप देने के लिए परिवार के साथ बातचीत कर रहे हैं। बातचीत बिल्कुल अंतिम फेज में है।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लैट के रेंट और ब्रोकरेज के अलावा किराएदार को 6 महीने की डिपॉजिट मनी 30 लाख रुपए बतौर सिक्योरिटी देनी पड़ेंगी।

ढाई साल से था फ्लैट एकदम खाली

ढाई साल से था फ्लैट एकदम खाली

इससे पहले रफीक ने सोशल मीडिया पर फ्लैट की कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी। जिससे ये फ्लैट जल्द से जल्द बिक जाए। उन्होंने कहा था कि, ये फ्लैट ढाई साल से खाली है और अब तक इसमें कोई भी किराएदार नहीं आया है। जब भी कोई इस फ्लैट के बारे पुछता है तो अधिकतर इसकी हिस्ट्री जानकर मना कर देते हैं।

फिर से परिवार ने की न्याय की मांग

फिर से परिवार ने की न्याय की मांग

बता दें कि, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन इसी फ्लैट में हुआ था। मौत के ढाई साल बाद अब एक बार फिर एक्टर का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैंस न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं उनके परिवार वाले भी सीबीआई से मांग कर रहे हैं कि एक बार फिर इस मामले की सही से जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि, सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया था बल्कि उनका मर्डर हुआ है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: NCB का Rhea Chakraborty पर बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी | *News

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+