क्या सारा अली खान से अलग होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत का हुआ था ऐसा हाल, क्या मौत से जुड़ा है कनेक्शन?

Sushant Singh Rajput and Sara Ali Khan: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत को लेकर लोगों के मन में आज भी कई तरह के सावल उठते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जल तक जाना पड़ा था। लेकिन क्या आपको पता है कि रिया चक्रवर्ती से पहले सुशांत सिंह राजपूत का नाम सारा अली खान से भी जुड़ा था।

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'केदारनाथ' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच अफेयर की बात सामने आई थी। खबरों की मानें तो इसी फिल्म की शूटिंग के समय दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।

Sara Ali Khan

सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की गंदी लत
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को बयान दिया था कि सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स की गंदी लत लगी हुई थी और वह उससे बाहर नहीं आ पा रहे थे। रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया था कि फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की गंदी लत लगी थी। उन्होंने कहा था कि सुशांत पहले भी नशीली पदार्थों का सेवन करते थे लेकिन 'केदारनाथ' की शूटिंग के बाद से ये लत ज्यादा बढ़ गई थी।

रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान पर लगाए थे आरोप
रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान साथ में नशीले पदार्थों का सेवन करते थे। सिर्फ इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे किए थे। रिया ने ये तक कहा था कि 'केदारनाथ' की शूटिंग खत्म करने के बाद से ही सुशांत परेशान रहने लगे थे।

अंकिता लोखंडे से हो गया था सुशांत का ब्रेकअप
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने करीब 7 साल तक टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को डेट किया था। दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन सुशांत ने जैसे ही बॉलीवुड में अपना कदम जमाया तो उनका अंकिता के साथ ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सुशांत का नाम कृति सेनन से सात जुड़ा था। इसके उनकी जिंदगी में सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती की भी एंट्री हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+