'श्रीकृष्ण' नीतीश भारद्वाज की बेटियों से सुशांत सिंह राजपूत ने मांगी थी माफी, किया था ऐसा वादा और फिर.....
Nitish Bharadwaj and Sushant Singh Rajput: टीवी के पॉपुलर शो 'महाभारत' के श्रीकृष्ण यानी नीतीश भारद्वाज के रियल लाइफ में इस समय उथल-पुथल मची हुई है। नीतीश भारद्वाज अपनी निजी जिंदगी में इन दिनों बहुत ही मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। एक तरफ उनकी आईएएस पत्नी स्मिता गेट से अलग होने के बाद उनकी कानूनी लड़ाई चल रही है, वहीं दूसरी तरफ बेटियों की बातों ने भी उन्हें काफी परेशान कर दिया है।
नीतीश के बेटियों के करीब थे सुशांत
आपको बता दें कि नीतीश भारद्वाज ने हाल ही में बताया था कि उनकी दोनों बेटियों ने उनसे कहा था- हमें आपको पापा कहने में घिन आती है। जानकारी के अनुसार नीतीश भारद्वाज की जान उनकी बेटियों में ही बसती है। वह उन्हें कभी-कभी फिल्मों की शूटिंग पर भी ले जाते थे। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी नीतीश भारद्वाज की बेटियों के बेहद करीब थे। वह उन पर खूब प्यार लुटाते थे।

बेटियों को सेट पर ले जाते थे नीतीश
नीतीश भारद्वाज ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और बेटियों के खास रिश्ते के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' में नीतीश भारद्वाज ने सारा अली खान के पिता का रोल निभाया था। इसी फिल्म के सेट पर वह अपनी जुड़वां बेटियों, देवयानी और शिवरंजनी को लेकर जाते थे।
सुशांत ने नीतीश की बेटियों से मांगी थी माफी
नीतीश भारद्वाज ने बताया था कि सुशांत ने बेटियों से वादा किया था कि वह उनके बर्थडे पर उन्हें विश करेंगे, लेकिन बदकिस्मती से वह भूल गए थे। नीतीश भारद्वाज ने बताया था कि बर्थडे के एक महीने बाद सुशांत ने फोन कर उनकी बेटियों से माफी मांगी। हालांकि वो जल्दी नहीं मानीं, पर आखिरकार सुशांत उन्हें मनाने में कामयाब रहे थे। नीतीश भारद्वाज ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने नीतीश भारद्वाज की बेटियों सी पक्की दोस्ती कर ली थी।
सुशांत की मौत से नीतीश भारद्वाज को लगा था झटका
ऐसे में जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तो नीतीश भारद्वाज को बहुत बड़ा झटका लगा था। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में अपने घर पर मृत पाए गए थे। जानकारी के अनुसार नीतीश भारद्वाज ने कुछ समय पहले ही अपीन आईएएस पत्नी स्मिता गेट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। नीतीश ने पत्नी पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था।
साल 2009 में नीतीश ने स्मिता से की थी शादी
नीतीश भारद्वाज ने शिकायत में कहा था कि स्मिता उन्हें उनकी दोनों बेटियों से मिलेन नहीं देती हैं। ऐसे में नीतीश को बेटियों के किडनैप होने का डर है। आपको बता दें कि नीतीश भारद्वाज ने स्मिता गेट से 14 मार्च 2009 को दूसरी शादी की थी। स्मिता मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस ऑफिसर हैं। साल 2019 में नीतीश और स्मिता का रिश्ता टूट गया था।












Click it and Unblock the Notifications