अमिताभ बच्चन की 'झुंड' को सुप्रीम कोर्ट से राहत, OTT पर रिलीज का रास्ता साफ
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने फिल्म 'झुंड' पर रोक लगा दी थी। गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है।
मुंबई, 5 मई:बॉलीवुड के महानायक सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' को OTT पर रिलीज होने की हरी झंडी मिल गई है। बता दें कि, तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। जिसके बाद अब फिल्म के OTT पर 6 मई को रिलीज होने का रास्ता अब साफ हो चुका है। अब सभी फैंस इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म भी देख पाएंगे।

फिल्म मेकर्स पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप
आपको बता दें कि, फिल्म झुंड के मेकर्स पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगा था। जिसके बाद इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। तेलंगाना हाईकोर्ट ने फिल्म की OTT रिलीज पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट के खिलाफ फिल्म के निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशक नागराज मंजुले ने किया है।
फिल्म में इन सितारों का मुख्य किरदार
फिल्म झुंड 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किय़ा था। फिल्म को अच्छा रिव्यू मिलने के बाद निर्देशक ने इसे OTT प्लेफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया। बता दें कि, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस मूवी में अमिताभ बच्चन के अलावा आकाश ठोसर, विक्की कादियान, रिंकू राजगुरू, गणेश देशमुख और किशोर कदम जैसे सितारों ने काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications