Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सुपर मणि' को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं नेहा कक्कड़, बोलीं- 'मैंने आज तक...'

सुपरस्टार सिंगर 2 में बतौर जज आईं नेहा कक्कड़ फूट फूट कर उस वक्त सबके सामने रोने लगीं, जब 11 साल के मणि ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

मुंबई, 18 अगस्त: अपनी शानदार आवाज का जादू बिखरने वाले तमाम गायकों का पॉपुलर सिंगिंग शो सुपरस्टार सिंगर 2 फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो में एक से बढ़कर टैलेंटेड सिंगर्स को देश के नामी-गिनामी गायक जज करते हैं। शो में कई मशहूर सिलेब्रिटीज भी शिरकत करते हैं और इन कंटेस्टेंट की जादुई आवाज पर फिदा हो जाते हैं। अब शो के एक अपकमिंग एपिसोड में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ दिखाई देने वाली हैं। शो के प्रोमो का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें नेहा कक्कड़ रोती हुई दिखाई दे रही हैं। नेहा कक्कड़ इस कदर इमोशनल हुईं कि फूट-फूटकर ही रोने लगीं। सिंगर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

बुरी तरह से रोईं नेहा

बुरी तरह से रोईं नेहा

टेलीविजन के मशहूर शो सुपरस्टार सिंगर 2 में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आते हैं। अब सोनी टीवी ने इसके अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सिंगर नेहा कक्कड़ फू्ट-फूटकर रोती दिखाई पड़ रही हैं।

मणि ने जीता दिल

मणि ने जीता दिल

दरअसल, 11 साल के एक कंटेस्टेंट मणि ने नेहा कक्कड़ के ही सामने उनका हिट सॉन्ग माही वे गाया। छोटे बच्चे की इतनी शानदार और दिल की गहराई को छू देने वाली आवाज सुनकर नेहा कक्कड़ खुद को बच्चे की तारीफ करने से रोक नहीं सकीं।

नेहा हुईं इमोशनल

नेहा हुईं इमोशनल

नेहा कक्कड़ को मणि की परफॉर्मेंस इतनी पसंद आई कि वे अपने आंसू रोक नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। नेहा कक्कड़ इस दौरान 11 साल के इस कंटेस्टेंट की सिंगिंग से काफी इंप्रेस नजर आई।

क्या बोलीं नेहा कक्कड़?

क्या बोलीं नेहा कक्कड़?

मणि की परफॉर्मेंस जैसे ही खत्म हुई, सब जमकर तारीफ करने लगे। इस कड़ी में नेहा कक्कड़ बहुत इमोशनल हो गई। सिंगर ने कहा कि मैंने ये गाना हजारों कंसर्ट में परफॉर्म किया है। मैं कभी ऐसा नहीं गा सकती, जैसा आपने आज गाया है। इसके बाद नेहा ने मणि को गले से भी लगाया।

सोनी टीवी ने शेयर किया प्रोमो

सोनी टीवी ने प्रोमो को कैप्शन दिया है कि सुपर मणि ने अपने दर्द भरे सुरों से जीता नेहा कक्कड़ का दिल। मणि की तरह कई प्रतिभाशाली युवा गायक हैं, जो हर वीकेंड पर अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+