Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुपरस्टार रजनीकांत ने लिया फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास, मोह-माया छोड़ आध्यात्मिक यात्रा पर निकले!

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसे सितारे हैं, जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो सड़क के किनारे खाना खाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें शुरू हो गईं। लोगों का ये कहना है कि उन्होंने फिल्मों से सन्यास ले लिया है। लेकिन सच्चाई क्या है हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

Superstar Rajinikanth

दरअसल, रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड की शांत और आध्यात्मिक वादियों में समय बिता रहे हैं। शनिवार को वे ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी दयानंद आश्रम का दौरा किया और गंगा किनारे ध्यान लगाया। शाम को वे गंगा आरती में भी शामिल हुए। जहां उनकी मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। वो एक साधारण आम आदमी के रूप में इस आरती में शामिल हुए थे। इससे ये साफ होता है कि रजनीकांत ने फिल्मों से सन्यास नहीं लिया है।

वायरल हो रही हैं सादगी भरी तस्वीरें
रजनीकांत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में वे सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर उनके सादगी भरे जीवन की तारीफ कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वे सफेद कपड़ों में स्थानीय लोगों से बातचीत करते और आश्रम के पुजारी को सम्मान देते नजर आए।

द्वाराहाट की ओर रुख
रविवार को रजनीकांत ने द्वाराहाट के लिए रवाना हुए, जहाँ वे स्थानीय आश्रमों में गए और लोगों के साथ समय बिताया। उनकी यह यात्रा पूरी तरह से अध्यात्म, ध्यान और सादगी से भरी हुई है। फैंस को उनका यह शांत और साधारण रूप बेहद पसंद आ रहा है।

फिल्मों से लिया ब्रेक, लेकिन चर्चा में बरकरार
रजनीकांत ने फिलहाल फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लिया है। हाल ही में वे टी.जे. ज्ञानवेल की फिल्म 'वेट्टाइयान' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और राणा दग्गुबाती जैसे बड़े सितारे थे। इसके अलावा उन्होंने लोकेश कनागराज की 'कुली' और 'जेलर 2' की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+