करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार पवन कल्याण, कर चुके हैं तीन शादियां, राजनीति से भी जुड़ा है कनेक्शन

Pawan Kalyan Net Worth: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन कल्याण न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन राजनेता भी हैं। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि पिछले कुछ समय से पवन कल्याण अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फिलहाल खबर है कि वह अपनी तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा को तलाक देने वाले हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी डेब्यू कर लिया है।

आपको बता दें कि पवन कल्याण को साउथ की फिल्मों का मेगा स्टार कहा जाता है। वह एक एक्टर होने के साथ साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। पवन कल्याण साउथ इंडस्ट्री के महंगे एक्टरों में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए काफी अधिक फीस लेते हैं। अपने मेहनत के दम पर उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। आइए आपको बताते हैं पवन कल्याण की कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।

pawan kalyan

पवन कल्याण की कुल संपत्ति
Caknowledge डॉट कॉम के अनुसार पवन कल्याण की कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर यानी 113 करोड़ रुपए के आसपास है। पवन कल्याण अपनी ज्यादतर कमाई अपनी फिल्मों से ही करते हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं। इसके अलावा वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी से भी काफी कमाई करती हैं। पवन कल्याण एक फिल्म में काम करने के लिए 15 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह करीब 4 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं।

पवन कल्याण का आलीशान बंगला
पवन कल्याण साउथ फिल्मों के एक फेमस एक्शन हीरो हैं। लोग उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। आपको बता दें कि पवन कल्याण साउथ के फेमस एक्टर चिरंजीवी कल्याण के भाई भी हैं। पवन कल्याण विजयवाड़ा में एक आलीशान घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके इस लग्जीरियस घर की कुल कीमत 16 करोड़ रुपए के आसपास है। उन्होंने देश के कई जगहों पर रियल स्टेट प्रॉपर्टीज में जमकर निवेश कर रखा है।

पवन कल्याण की गाड़ियों का कलेक्शन
पवन कल्याण को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी क्यू 7, मर्सिडीज बेंज, जी55 एएमजी और मर्सिडीज बेंज आर-क्लास शामिल हैं। हालांकि पवन कल्याण अधिकतर जगहों पर अपनी रेंड रोवर से ही पहुंचते हैं। जानकारी के अनुसार पवन कल्याण साउथ के एक दमदार नेता भी हैं। वह जनसेना पार्टी के मुखिया हैं। हालांकि राजनीति में वह कई बार विवादों से भी घिर चुके हैं।

पवन कल्याण की शादी
आपको बता दें कि पवन कल्याण ने पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से की थी। उनकी ये शादी साल 2008 में टूट गई थी जिसके एक साल बाद उन्होंने रेनू देसाई से दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी भी नहीं चली और साल 2012 में उन्होंने दूसरी पत्नी रेनू को तलाक दे दिया था। इसके बाद साल 2013 में पवन कल्याण ने अन्ना लेजनेवा से शादी की थी। अन्ना लेजनेवा एक रूसी मॉडल हैं। फिलहाल खबर है कि पवन कल्याण अपनी तीसरी पत्नी को भी तलाक देने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+