पिता धर्मेंद्र की मौत के 5 दिन बाद अचानक सौतेली मां हेमा के घर पहुंचे बेटे सनी, आखिर दोनों के बीच हुआ क्या?
बॉलीवुड में देओल और हेमा मालिनी के परिवार के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरी पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। उसकी वजह धर्मेंद्र के निधन के बाद रखी गई प्रेयर मीट है। रिपोर्ट्स की माने तो सनी देओल और हेमा ने अलग-अलग प्रेयर मीट रखी थी। जिसकी वजह से दोनों के बीच की खटास जग जाहिर हो गई थी। हालांकि दोनों ने प्रेयर मीट 27 नवंबर के दिन ही रखी थी। सनी ने होटल में, तो हेमा ने अपने घर में ये मीट रखी थी।
अब सनी और हेमा को लेकर एक खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिता धर्मेंद्र की मौत के 5 दिन बाद अचानक अपनी सौतली मां यानी हेमा मालिनी के के जुहू स्थित घर पहुंचे। दोनों की मुलाकात क्यों हुई, इसकी जानकारी हम इस रिपोर्ट में दे रहे हैं।

अचानक की गई यह मुलाकात क्यों बनी सुर्खियों का कारण?
सूत्रों के मुताबिक, सनी देओल का यह दौरा पूर्व निर्धारित नहीं था। वह शाम के समय भरत तख्तानी के साथ जुहू स्थित बंगले पर पहुंचे, जहां हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल अक्सर समय बिताती हैं। दोनों को कार से उतरते हुए देखा गया। ये दावा X (पहले ट्वीटर) पर @LegendDeols नाम से बने एक अकाउंट ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने सनी की कार की फोटो भी डाली है। जिसके कैप्शन में लिखा, सनी देओल भरत तख्तानी (ईशा देओल के पूर्व पति) के परिवार के साथ हेमा के जुहू वाले घर में मिलने पहुंचे। हालांकि, बात की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता है।
यह पहली बार नहीं है जब देओल परिवार और हेमा मालिनी के परिवार को एक ही फ्रेम में देखा गया हो, लेकिन ऐसे दौरों की दुर्लभता इसे खास बना देती है। लंबे वर्षों से दोनों परिवारों के बीच औपचारिक दूरी किसी से छिपी नहीं है, ऐसे में इस मुलाकात को रिश्तों में एक नरमाहट के रूप में देखा जा रहा है।
क्या था मुलाकात का मकसद?
करीबी सूत्र बताते हैं कि यह मुलाकात पूरी तरह निजी थी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार के भीतर भावनात्मक माहौल बदल गया है और दोनों पक्षों के बीच संवाद पहले की तुलना में अधिक सहज हुआ है। माना जा रहा है कि सनी देओल इस कठिन समय में हेमा मालिनी से मुलाकात कर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करना चाहते थे। जहाँ तक भरत तख्तानी की मौजूदगी की बात है, तो वे ईशा देओल के पति होने के नाते इस मुलाकात का हिस्सा बने। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बातचीत पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने खुशी जताई। लोगों ने इसे "रिश्तों की नई शुरुआत", "परिवारों के बीच पिघलती दीवारें" और "धर्मेंद्र जी की विरासत का असर" जैसे शब्दों से जोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications