Sunny Sanskari KI Tulsi Kumari: बिना बज के वरुण की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में दिखाया कमाल
Sunny Sanskari KI Tulsi Kumari Advance Booking: वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अपनी रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। हालांकि फिल्म का बज नहीं है, लेकिन एडवांस बुकिंग में फिल्म ने ठीक प्रदर्शन कर रही है।

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने अब तक 28,000 से अधिक टिकट बेचे हैं। इससे फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि रिलीज का एक दिन शेष होने के कारण यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 से 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के निर्माण में मेकर्स ने 100 से 120 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया है।
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। सहायक कलाकारों में मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अभिनव शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं।
यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी। दोनों फिल्में 2 अक्टूबर को एक ही दिन रिलीज हो रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि कांतारा को पहले पार्ट का फायदा मिल सकता है। लेकिन देखना है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन बाजी मारती है। हालांकि बज कांतारा का है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक लाइट फिल्म है, जो दर्शकों को इस लॉन्ग वीकेंड पसंद आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications