SSKTK Collection: बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन छा गई वरुण धवन की फिल्म, सामने आए आंकड़े
Sunny Sanskari KI Tulsi Kumar Box Office Collection Day 1: जाह्नवी कपूर और वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी शुरूआत की थी। अब पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिसमें फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शक उत्सुक थे और अब इसकी शुरुआती कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस आंकड़े ने फिल्म के निर्माताओं और प्रशंसकों दोनों को राहत दी है, क्योंकि यह एक सम्मानजनक शुरुआत मानी जा रही है। वहीं कांतारा ने पहले दिन करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन दोनों ही फिल्मों के बीच क्लैश माना जा रहा था। लेकिन आंकड़ों के हिसाब से दोनों में जमीन आसमान का अंतर है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 से 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के निर्माण में मेकर्स ने 100 से 120 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया है। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। सहायक कलाकारों में मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अभिनव शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं।
मेकर्स को ये उम्मीद है कि फिल्म का कलेक्शन वीकेंड में और बढ़ सकता है। क्योंकि ये एक एक्सटेंडेड वीकेंड है। ऐसे में फिल्म की कमाई में उछाल आना तय माना जा रहा है। हालांकि कांतारा इसमें मुश्किल पैदा कर सकती है। क्योंकि पहले ही दिन उसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।












Click it and Unblock the Notifications