'मेरे नाम पर...' अपने नाम का गलत इस्तेमाल होने पर सनी लियोनी को आया गुस्सा, फैंस को दी चेतावनी

हाल ही में एक्ट्रेस सनी लियोनी ने लोगों को एक इवेंट को लेकर वॉर्निंग दी, जहां उनके नाम का ही गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुंबई, 27 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को चेतावनी दी है। एक्ट्रेस ने लोगों को एक इवेंट को लेकर वॉर्निंग दी, जहां उनके नाम का ही गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। थाईलैंड में होने जा रहा ये इवेंट सनी के मुताबिक फेक है। सनी ने रिक्वेस्ट करते हुए अपने फैंस से इस इवेंट में न फंसने की सलाह दी है।

क्या बोलीं सनी?

क्या बोलीं सनी?

सनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं इस इवेंट से किसी भी तरह से नहीं जुड़ी हूं। इस इवेंट के अवॉर्ड शो और ऑर्गनाइजर्स के पास मेरा नाम इस्तेमाल करने के कोई राइट्स नहीं हैं। कृपया ऐसे फ्रॉड में ना फंसे।

एक्ट्रेस ने किया ट्वीट

ये इवेंट नए साल के मौके पर कराया जा रहा है। जी टाउन अवॉर्ड्स के नाम पर ये हो रहा है। जब सनी ने फैंस को इस बारे में जानकारी दी, तो उन्होंने एक्ट्रेस से इस फ्रॉड को लेकर कोई एक्शन लेने की बात की।

सोशल मीडिया पर तगड़ी है फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर तगड़ी है फैन फॉलोइंग

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सनी जब भी कोई तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती हैं, तुरंत लाइक्स और कमेंट्स की जैसे बाढ़ सी आ जाती है। सनी के साथ-साथ उनका परिवार भी खूब पॉपुलर है।

पति व बच्चों को लेकर सनी ने बोली ये बात

पति व बच्चों को लेकर सनी ने बोली ये बात

सनी के पति डेनियल वेबर हैं। कपल के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम निशा, आशेर और नूह है। सनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं लेकिन बच्चों को लेकर एक्ट्रेस की राय कुछ अलग है। हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में सनी कहती हैं कि वे अपने बच्चों को एक सामान्य परवरिश देने की पूरी कोशिश कर रही हैं क्योंकि वे एक पब्लिक फिगर हैं।

'वे अभी बच्चे हैं'

'वे अभी बच्चे हैं'

सनी कहती हैं कि निशा नूह और आशेर की उम्र चार से छह साल के बीच है। इस समय हमारी भावनाएं या फिर दुनिया में क्या हो रहा है, इससे उनका लेना-देना नहीं है। वे अभी बच्चे हैं। उन्हें अभी इन सब चीजों की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि मम्मी-पापा की लाइफ में क्या हो रहा है।

'हमेशा जज किया जाता है'

'हमेशा जज किया जाता है'

बताते चलें कि सनी उन तमाम सिलेब्रिटीज में से एक है, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं। कई बार इसमें उनका परिवार भी शामिल होता है। सनी इस बारे में बात करते हुए कहती हैं कि जो भी एंटरटेनमेंट फील्ड में है, और सोशल मीडिया पर भी है, उन्हें जज किया ही जाता है।

'ये लोग मुझे नहीं जानते'

'ये लोग मुझे नहीं जानते'

सनी आगे कहती हैं कि इस नेगेटिविटी के पीछे का साइंस समझने की जरूरत है, ये मैं हमेशा से ही तोड़ती आई हूं। असल बात तो ये है कि ये लोग मुझे जानते ही नहीं। बता दें कि सनी को आखिरी बार एमएक्स प्लेयर पर 'अनामिका' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+