नोएडा में खुला Sunny Leone Restaurant, 195 रुपए में लें इन चीजों का मजा, घर पर भी करें ऑर्डर
Sunny Leone Restaurant: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि सनी लियोनी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक रेस्तरां खोला है। इसके साथ ही सनी लियोनी अब एक्ट्रेस होने के अलावा रेस्तरां की मालकिन भी बन गई हैं।
नोएडा में खुला सनी लियोनी का रेस्तरां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा में सनी लियोनी के इस दमदार रेस्तरां की ओपनिंग गत 22 जनवरी 2024 को बड़े ही धूमधाम से की गई थी। वहीं रेस्तरां की ओपनिंग के बाद से सनी लियोनी के कई चाहने वाले यहां के खाने का स्वाद ले आए हैं। आपको बता दें कि सनी के रेस्तरां का नाम 'चिका लोका' (Chika Loka by Sunny Leone) है।

सनी के रेस्तरां का नाम 'चिका लोका'
खबर है कि फेमस एक्ट्रेस सनी लियोनी ने नोएडा के सेक्टर 129 में one 29 के पास अपना एक शानदार रेस्तरां लॉन्च किया है। सनी के इस रेस्तरां का नाम 'चिका लोका' है। उन्होंने इसका नाम स्पैनिश में रखा है। आपको बता दें कि चिका लोका का मतलब 'पागल लड़की' होता है।
घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं ऑर्डर
जानकारी के अनुसार फूड लवर सनी लियोनी के इस रेस्तरां में रिजनेबल रेट में दमदार खाने का स्वाद ले सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी के रेस्तरां चिका लोका से खाना मंगवाने के लिए आप ईजीडाइनर (Eazydiner) और स्विगी (Swiggy) ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
195 रुपए में मिल रहा है समोसा
चिका लोका रेस्तरां में खाने के रेट की बात करें तो यहां आपको पुल्ड चिकन समोसा 195 रुपए में मिल जाएगा जो कि सबसे कम रेट में है। साथ ही चिकन टिक्का मसाला वैफल्स 495 रुपए में मिल रहे हैं। आपको बता दें कि सनी के इस रेस्तरां की मैन्यू में खाने की सारी चीजें 1000 रुपए के अंदर ही हैं। कहा जा रहा है कि सनी लियोनी ने अपना ये रेस्तरां मध्यम वर्गीय लोगों को ध्यान में रखते हुए खोला है। से रेस्तरां हर दिन दोपहर 12:00 बजे से रात के 11:30 बजे तक ही खुलेगा।












Click it and Unblock the Notifications