कॉलेज में सनी लियोनी का होना था कातिलाना डांस, ऐन वक्त पर VC ने कैंसिल कर दिया प्रोग्राम, जानें क्या हुई बात?
Sunny Leone in Kerala: सनी लियोनी की पॉपुलैरिटी देश में काफी अच्छी खासी है। केरल की बात करें तो यहां सनी ही सबसे ज्यादा मशहूर एक्ट्रेस हैं। युवाओं में सनी के लिए क्रेज देखते ही बनता है। ऐसे में कॉलेज में सनी का एक कातिलाना डांस होना था, जो प्रोग्राम के तहत था। मगर फिर ऐन वक्त पर ऐसा क्या हुआ कि सब कैंसिल हो गया, चलिये जानते हैं...
मामला है केरल विश्वविद्यालय का, जहां पर 5 जुलाई को सनी लियोनी का एक धमाकेदार प्रोग्राम होने जा रहा था। प्रोग्राम से जुड़ी सारी तैयारियां जोरों-शोरों पर थीं और स्टूडेंट्स के बीच सनी का क्रेज तो देखने लायक था। मगर फिर तभी इंजीनियरिंग कॉलेज के वाइस चांसलर ने निर्देश दिया कि कॉलेज यूनियन का जो प्रोग्राम है, इसमें डांस परफॉर्मेंस ना हो।

कुलपति ने कहा कि कॉलेज यूनियन जो प्रोग्राम करवा रहा था, उसे यूनिवर्सिटी की इजाजत नहीं थी। राज्य सरकार के आदेश के बावजूद स्टूडेंट यूनियन ने ये प्रोग्राम रखवा दिया। बिना अनुमति के ये डांस प्रोग्राम रखवाने का फैसला लिया।
क्या था राज्य सरकार का फैसला?
बताते चलें कि हाल ही में तिरुवनंतपुरम इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र संघ के प्रोग्राम में भगदड़ मचने की खबर सामने आई थी। मामला इस कदर बढ़ा कि इसमें चार मौते भी हो गईं। इसके बाद ही राज्य सरकार ने कैंपस में बाहरी डीजे पार्टियों, प्रोग्राम आदि पर बैन लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications