सनी लियोन बोलीं- मेरी फिल्मों में बस वही देखना चाहते हैं लोग, शायद मैंने ही खुद को...
मुंबई, 11 मार्च: एक्ट्रेस सनी लियोन को एक दशक का समय टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में हो गया है। उन्होंने इस दौरान कई फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वो अपनी वेब सीरीज अनामिका को लेकर चर्चा में हैं। सनी लियोन को इस वेब सीरीज से कई उम्मीदे हैं लेकिन वो इस बात को लेकर निराश भी हैं कि उनको लोग सिर्फ बोल्ड किरदारों में ही देखना ज्यादा पंसद करते हैं। वो लगातार ग्लैमरस किरदारों को चुनने के अपने फैसले को भी इसकी एक वजह मानती हैं।

सनी ने की अपने करियर पर बात
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में सनी लियोन ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर बात की है। सनी ने लगातार बोल्ड रोल करने को कहा, लोग मुझे लगातार ग्लैमरस किरदारों में ही देखना चाहते हैं। वो मझे पर्दे पर एक कामुक लड़की के तौर पर देखना चाहते हैं। मुझे इस तरह के रोल निभाने में कोई दिक्कत नहीं है, अगर ये कहानी की मांग है। मुश्किल ये है कि अभी भी बहुत सारे लोग हैं जो यह कहते हुए हमारे पास आते हैं कि हमें इसमें थोड़ा सेक्सी सीन दिखाने होंगे।

बोल्ड रोल में दिक्कत नहीं लेकिन...
सनी का कहना है कि मुझसे लगातार इस तरह के रोल की उम्मीद की जाती है तो शायद इसके लिए वो खुद भी जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि लगातार एक तरह के रोल करने की वजह से शायद मैंने ही खुद को टाइपकास्ट कर लिया है। हालांकि अब मैं लगातार अलग तरह के रोल कर रही हूं, जिसमें अनामिका भी है। अनामिका में मैं एक अलग तरह के किरदार में हूं।

ओटीटी पर रिलीज हुई अनामिका
सनी लियोन ने ओटीटी पर वापसी की है। सनी लियोन की वेब सीरीज अनामिका 10 मार्च को रिलीज हुई है। ये सीरीज विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी है, जो कि एक स्पाई थ्रिलर है। सनी लियोन इसमें लीड रोल कर रही हैं। 'अनामिका' वेब सीरीज के 8 एपिसोड स्ट्रीम किए जाएंगे। सनी के साथ इसमें समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, अयाज खान नजर आए हैं।

चर्चा में बनी रहती हैं सनी
सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। पोर्न फिल्में छोड़कर वो भारत आई थीं और यहां बिग बॉस में उन्होंने एंट्री ली थी। बिग बॉस के बाद उनको जिस्म 2 के लिए कास्ट कर लिया गया। इस फिल्म से सनी लियोन को खूब फेम हासिल हुआ। जिसके बाद को कई फिल्मों में नजर आई हैं। सनी फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी दिखती रही हैं। कुछ दिन पहले वो 'वन माइक स्टैंड' में स्टैंडअप कॉमेडी भी करती नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता से भी वो चर्चा में आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications