सनी लियोनी की नई वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ जारी, 10 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
मुंबई, मार्च 01। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की अपकमिंग वेब सीरीज 'अनामिका' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सनी लियोनी एक जासूस की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में सनी के साथ समीर सोनी, सोनाली सैगल, राहुल देव, शहजाद शेख और अयाज़ खान भी लीड रोल में नजर आएंगे।

सीरीज में एक्शन सीन करती नजर आएंगी सनी लियोनी
अनामिका सीरीज के 10 एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। यह सीरीज 10 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म MX प्लेयर पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि ट्रेलर में सनी लियोनी एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। अभी तक अपनी फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने वाली सनी लियोनी पहली बार एक्शन सीन करती हुईं दिखेंगी। ट्रेलर में सनी लियोनी एक्शन सीन के साथ-साथ फायरिंग करती हुई दिख रही हैं।

सनी को ट्रेलर में है भूलने की बीमारी
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि सनी लियोनी एक स्पाई एजेंट हैं और उन्हें भूलने की बीमारी है। अनामिका को अपनी लाइफ का कुछ भी याद नहीं सिवाए इसके कि तीन साल पहले, डॉ प्रशांत ने उसे एक घातक दुर्घटना से बचाया, उसे अपने घर और दिल में जगह दी और साथ ही एक नाम दिया। अपने भूले हुए अतीत का कोई जवाब नहीं मिलने पर अनामिका आखिरकार अपने जीवन के साथ आगे बढ़ने और डॉक्टर से शादी करने का फैसला करती है।

2020 में इस सीरीज का हुआ था ऐलान
आपको बता दें कि सनी लियोनी का विक्रम भट्ट के साथ यह पहला प्रोजेक्ट है। इस सीरीज का ऐलान 2020 में कर दिया गया था। सनी ने उस समय एक पोस्ट के साथ इसकी घोषणा की थी, जिसमें लिखा था, "सतनाम....कुछ नए की शुरुआत... और मेरे लॉकडाउन का अंत। हमेशा के लिए अच्छा हो।" अनामिका सीरीज को विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट द्वारा लोनरंगर के बैनर तले निर्देशित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications